Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा में शुरू होगा सर्टिफाइड पब्लिक एकाउंटेंट कोर्स

देहरादून, छात्र-छात्राओं को अकाउंटिंग में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण देने के लिए ग्राफिक एरा, बी.कॉम आनर्स में सर्टिफाइड पब्लिक अकाउंटेंट कोर्स शुरू करेगा। इसके लिए ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी और माइल्स एजुकेशन के बीच एक एमओयू किया गया।
ग्राफिक एरा राज्य में यह कोर्स शुरू करने वाला पहला विश्वविद्यालय है। इस एमओयू के तहत विश्वविद्यालय में बी.कॉम आनर्स की पढ़ाई कर रहे छात्र-छात्राओं को एकाउंटिंग, ऑडिटिंग व वित्तीय प्रबंधन में करियर बनाने के लिए ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ ही विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त यूएस सर्टिफाइड पब्लिक एकाउंटेंट परीक्षा की तैयारी करेंगेे। उन्हें नए कौशल सिखाने के साथ ही वैश्विक स्तर पर मौजूद अवसरों की जानकारी दी जाएगी। छात्र-छात्राओं को यह प्रशिक्षण माइल्स एजुकेशन के सीपीए प्रमाणित पेशेवर देंगे। यह कोर्स नये सत्र से शुरू हो जायेगा।
एमओयू पर कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह व डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स की एचओडी डॉ. रूपा खन्ना मल्होत्रा ने ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की ओर से और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट माइकल वेगनर व असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट गिरीश नायर ने माइल्स एजुकेशन की ओर से हस्ताक्षर किए। समारोह में प्रो- वाइस चांसलर प्रो. संतोष एस. सर्राफ के साथ शिक्षक डॉ. चंदन गुप्ता, डॉ. सत्यम प्रकाश श्रीवास्तव, हिमानी उप्रेती व रूही नाज मौजूद रहे।

Related posts

अशोका विश्वविद्यालय में अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

cradmin

विधानसभा सत्र का पहला दिन हंगामेदार, विपक्षी विधायक सदन में रजाई-गद्दे संग डटे

cradmin

सिम्बायोसिस इंटरनेशनल (डीम्ड युनिवर्सिटी) ने एंट्रैंस टेस्टः एसईटी 2025 & एसआईटीईईई 2025 के माध्यम से अंडरग्रेजुएट प्रोग्रामों के लिए आवेदन आमंत्रित किए

prabhatchingari

जोशीमठ अब ज्योतिर्मठ के नाम से जाना जाएगा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा।

prabhatchingari

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड, देहरादून के 7 छात्रों ने जेईई मेन्स 2025 (सत्र 1) में हासिल किए 99 पर्सेंटाइल से अधिक अंक

prabhatchingari

पुरस्कार वितरण समारोह के साथ राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला गौचर का हुआ समापन

prabhatchingari

Leave a Comment