Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

उद्यान विभाग में जल्द होगी 415 मालियों की भर्ती: मंत्री गणेश जोशी

देहरादून, उत्तराखंड में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा राज्य के सभी जिलों में स्थित विभिन्न राजकीय उद्यानों और पौधशालाओं में 415 माली के पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। भर्ती होने वाले सभी कार्मिक आउटसोर्स से लिए जाऐंगे।
देहरादून के हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में कृषि एवं उद्यान विभाग की बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने यह बात कही। मंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द आउटसोर्सिंग के माध्यम से रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने के लिए नए कदम उठा रही है और अभी तक तीन वर्षों में 20 हजार से अधिक लोगों के रोजगार प्रदान कर चुकी है।
विभागीय मंत्री ने कहा कि मालियों की नियुक्ति के बाद राज्य के उद्यानों और पौधशालाओं में उद्यानों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। इससे बागवानी, फल-फूल उत्पादन और वृक्षारोपण कार्यों में भी तेजी आएगी। कृषि मंत्री ने कहा कि यह फैसला उत्तराखंड में बागवानी क्षेत्र को और मजबूत करेगा तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को आगामी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले उत्तराखंड की प्रगतिशील महिला किसानों के सम्मान कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर कृषि महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान, संयुक्त निदेशक कृषि दिनेश कुमार, निदेशक कैप डा0 नृपेन्द्र सिंह, डा0 रतन कुमार, रेशम निदेशक प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत गौचर में स्थापित पंजीयन केन्द्र का पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

prabhatchingari

चर्चित गढ़वाली फिल्म घपरोल का ट्रेलर लॉन्च किया …

prabhatchingari

तुलाज़ इंस्टीट्यूट ने उत्तराखंड के गांवों को सशक्त बनाने के लिए शुरू करा टेक्नोलॉजी रिसोर्स सेंटर

prabhatchingari

श्री बदरीनाथ धाम व श्री केदारनाथ धाम में सुरक्षा के दृष्टिगत शीतकाल हेतु आईटीबीपी के जवानों की तैनाती

prabhatchingari

चोपता में सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात हुआ बाधित,

prabhatchingari

देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई सेवा शुरू, सीमांत क्षेत्र को नई उड़ान

cradmin

Leave a Comment