Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

मंत्री गणेश जोशी ने जरूरतमंदों को विवेकाधीन कोष के तहत वितरित किए आर्थिक सहायता के चेक

देहरादून, मंत्री गणेश जोशी ने अपने कैंप कार्यालय में आर्थिक सहायता चेक वितरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के जरूरतमंदों को पांच-पांच हजार रुपये के चेक वितरित किए गए। यह सहायता विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी द्वारा स्वीकृत विवेकाधीन कोष के तहत प्रदान की गई। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी का आभार व्यक्त किया और उनके सहयोग को सराहा।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करना हमारी प्राथमिकता है, और इसी उद्देश्य से जरूरतमंदों को यह सहायता प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से समाज के कमजोर तबकों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, विष्णु गुप्ता भी उपस्थित रहे।

*इन लाभार्थियों को मिला आर्थिक सहायता चेक* – दीपक सिंह, शारदा देवी, वर्षा, शिवानी, पूनम, सुमन देवी, आकांक्षा चीनाली, रजनी देवी, सरिता, प्रमोद कुमार, उमा गुरुंग, विमला देवी, अनूप कुमार, कौशल्या देवी, शीतल, शेफाली, बसंती, सपना आदि लोगों को आर्थिक सहायता के चेक सौंपे गए

Related posts

सेवाओं के माध्यम से अंत्योदय के सिद्धांत को पूर्ण करें : मुख्यमंत्री……

prabhatchingari

कल्कि कोचलिन, सिद्धांत चतुर्वेदी और अलाया एफ ने लैक्मे फ़ैशन वीक में बिखेरा जलवा

cradmin

शक्ति का दुरुपयोग मनुष्य को राक्षस बना देता है : स्वामी रसिक महाराज

cradmin

रेड क्रॉस ने अनुराग चौहान को पैट्रन के रूप में किया शामिल

cradmin

दून पुलिस की त्वरित कार्रवाई, किडनैपिंग कर फिरौती मांगने वाले 5 शातिर दबोचे

cradmin

सपनों और सेल्फी से भरा पहला दिन ग्राफिक एरा में बीटेक इंडक्शन प्रोग्राम शुरू

cradmin

Leave a Comment