Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

ग्राफिक एरा में ’लोकविधान’ निवेदिता और जयंत सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि

देहरादून, ग्राफिक एरा में लोकविधान के नाम से आयोजित यूथ पार्लियामेण्ट में निवेदिता चन्दा और जयंत चौधरी ने सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि का खिताब अपने नाम किया।
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में अंतर्राजीय यूथ पार्लियामेण्ट लोकविधान में छात्र-छात्राओं को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। इनमें आॅल इण्डिया पोलिटिकल पार्टी मीट में सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि में जयंत चौधरी और निवेदिता चन्दा ने बाजी मारी। हाईकमेन्डेशन की श्रेणी में हनुमान बेनीवाल, दिव्यांशु पुरी को पहला स्थान दिया गया। बेस्ट जर्नलिस्ट में आईश थपलियाल, बेस्ट फोटोग्राफर में संगम पुन, इण्टरनेशनल ओलम्पिक कमेटी में बेस्ट डेलिगेट में अंजली राणा, स्पेशल मैन्शन में श्रुति व बेस्ट कैम्पस एम्बेसेडर रूद्रा वशिष्ठ रहे। कार्यक्रम के समापन सत्र में डाक सेवा, उत्तराखण्ड के निदेशक अनुसुया प्रसाद चमोला और ब्यूरो आॅफ इण्डियन स्टैंडर्ड देहरादून के निदेशक सौरभ तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। लोकविधान का आयोजन ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की यूथ पार्लियामेण्ट सोसायटी ने किया।
कार्यक्रम में ह्यूमैनिटिज एण्ड सोशल साइंसेज की एचओडी डा. प्रभा लामा, प्रो. बी. एस. बिष्ट, डा. भारती शर्मा, डा. गौरव डिमरी, डा. राजकुमार सिंह, अंकिता जखमोला और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related posts

यमुनोत्री धाम कपाट खुलने की तिथि घोषित

prabhatchingari

जन-जन की सरकार आपके द्वार: कालसी ब्लॉक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

cradmin

मुख्य सचिव ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

cradmin

गोर्खा दशैं दीपावली महोत्सव-2024 मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ गोर्खाली स्वादिष्ट व्यंजनो का स्वाद बना दूनवासियों की ख़ास पसंद

prabhatchingari

कोर्ट को सौंपी जायेगी शिक्षकों की वरिष्ठता सूचीः डॉः धन सिंह रावत

cradmin

जिनसहस्रनाम की गूँज से महका माजरा, आचार्य जी ने दिया जीवन संदेश…

cradmin

Leave a Comment