---Advertisement---

उत्तराखंड के इन 5 जिलों में झमाझम बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी मौसम पूर्वानुमान पर अपडेट…

By: prabhatchingari

On: Friday, March 14, 2025 8:43 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. वहीं मौसम विभाग ने एक फिर बारिश का पूर्वानुमान जताया है. मौसम विभाग के मुताबिक उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का अंदेशा जताया गया है. जिससे पर्वतीय इलाकों में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. साथ ही मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.
मौसम विभाग के मुताबिक 17 मार्च तक प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होगी। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तेज धूप खिली रही। वहीं दूसरी ओर, देहरादून में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।मौसम विभाग के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 मार्च तक बारिश की संभावना है। फिलहाल,
मौसम विभाग के मुताबिक आज उत्तराखंड के कई जनपदों में बारिश की संभावना है. जबकि उत्तराखंड के 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है. मौसम केंद्र देहरादून के अनुसार देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिलों के कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं. जिसको लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.देहरादून में आज सुबह से ही धूप खिली रही और आसमान में बादल नहीं छाए हुए थे। दूसरी ओर, देहरादून सहित अन्य शहरों में भी तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है। पिथौरागढ़ में बर्फबारी से बंद तवाघाट लिपूलेख सड़क को आवाजाही के लिए अब खोल लिया गया है। इससे स्थानीय लोगों के साथ ही ग्रामीणों को भी राहत मिली है। मार्च माह की शुरूआत में ही भारी बर्फबारी हुई थी।बारिश के बाद से घट्टयाबगड़ लिपुलेख राष्ट्रीय राज मार्ग छियालेख से नपलचू व चंगफू और खंगला ग्लेशियर से हिमखंड आने से 10 दिन से अधिक समय से बंद हो थी। इससे वाहनों की आवाजाही नहीं होने से सुरक्षा कर्मियों के साथ स्थानीय ग्रामीणों को काफी दिक्कते हो रही थी।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment