Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ…

देहरादून,मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उत्तराखण्ड सचिवालय में फिजियोथैरेपी सेंटर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सचिवालय के सभी कार्मिकों को बधाई देते हुए हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा कि सचिवालय में फिजियोथैरेपी की सुविधा उपलब्ध होने से अधिकाधिक कार्यरत कार्मिक लाभान्वित होंगे। सचिवालय कार्मिकों को ससमय कार्यस्थल पर ही बेहतरीन फिजियोथैरेपी सुविधा उपलब्ध करवाने का यह प्रयास प्रशंसनीय है। मुख्य सचिव ने इस पहल के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग तथा उत्तराखण्ड सचिवालय संघ की सराहना की।

इस अवसर पर सचिव डा० आर राजेश कुमार, महानिदेशक स्वास्थ्य डा० सुनिता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डा० आशुतोष स्याणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून डा० मनोज शर्मा, चिकित्साधिकारी डा० विमलेश जोशी, डा० रविन्द्र सिंह राणा, उत्तराखण्ड सचिवालय संघ के सभी पदाधिकारी एवं सचिवालय के कार्मिक मौजूद रहे।

Related posts

लगातार तीसरी जीत से नैनीताल टाइगर्स नंबर-1, वॉरियर्स ने भी जमाया दम

cradmin

बद्रीनाथ धाम के मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमान चट्टी में हनुमान जी का मंदिर परिसर अतिक्रमण की चपेट में

prabhatchingari

सीएम धामी ने अपने जन्मदिवस पर शुभकामना देने वाले सभी का जताया आभार

prabhatchingari

सूबे में पढ़ाई के साथ कमाई भी करेंगे छात्र-छात्राएंः डा. धन सिंह रावत

prabhatchingari

चमोली के युवक पर पंजाब में अमानवीय अत्याचार, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, तबेला संचालकों पर मुकदमा दर्ज

cradmin

देहरादून सोशल में 24 अगस्त को आयोजित होगी परफ़्यूम मेकिंग वर्कशॉप

cradmin

Leave a Comment