Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

दून पुलिस ने जानलेवा हमले में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

देहरादून,घटना के बाद से ही अभियुक्त लगातार चल रहा था फरार, पुलिस से बचने के लिए नहीं कर रहा था मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल*

अंकित कुमार निवासी नौगांव मांडुवाला, प्रेमनगर द्वारा थाना प्रेमनगर पर तहरीर दी कि रात्रि के समय कुछ युवको द्वारा बीच सडक पर शराब पीकर हंगामा करने से रोकने पर युवकों द्वारा उन पर हाकी डण्डो एवं धारदार हथियारों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया, जिसमें उन्हें गम्भीर चोटें आई।
घटना में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियोग में नामजद 06 अभियुक्तों को पूर्व में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मुकदमा उपरोक्त की विवेचना के दौरान उक्त घटना में नामजद अभियुक्तों के अतिरिक्त एक अन्य अभियुक्त आदित्य उर्फ सोनू कुमार सिंह पुत्र नागेन्द्र सिंह का नाम प्रकाश में आया, जो की घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिये लगातार फरार चल रहा था।

अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिज अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश दिये गये, जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी/ पतारसी करते हुए स्थानीय मुखबिर तत्रं को भी सक्रिय किया गया, साथ ही इलेक्ट्रानिक सर्विलासं से भी अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, परंतु अभियुक्त अपनी गिरफ्तारी से बचते हुए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के परिणाम स्वरूप 19-03-2025 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गडरिया मौहल्ला स्मिथनगर प्रेमनगर में दबिश देकर फरार चल रहे अभियुक्त आदित्य उर्फ सोनू कुमार को गिरफ्तार किया गया।

Related posts

ई-पैक्स के माध्यम से डिजिटल सेवाओं से जुड़ेंगे गांव : डॉ. धन सिंह रावत

cradmin

देश के प्रतिष्ठित 8 विश्वविद्यालयों को पछाड़कर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय बना विजेता

prabhatchingari

उपनल कर्मियों पर एस्मा लगाकर सरकार ने अपनी नाकामी स्वीकार की — गोदियाल

cradmin

विपुल मैंदोली भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए…

cradmin

विधानसभा भवन में Titan Eye+ के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित

cradmin

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ — 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

cradmin

Leave a Comment