Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

एसजीआरआरयू ‘‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘‘ में शोधार्थियों ने प्रस्तुत किए शोध पत्र

देश के 8 राज्यों के 250 से अधिक प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग
देहरादून,एसजीआरआर विश्वविद्यालय में अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ, स्कूल ऑफ बेसिक एंड एप्लाइड साइंस द्वारा आयोजित दो दिवसीय ‘‘बायोटेक फ्रंटियर्स 2025‘‘ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शनिवार को समापन हो गया। शनिवान को कार्यक्रम के अंतिम दिन शोधार्थियों द्वारा शोध कार्य प्रस्तुति किए गए। इस सम्मेलन का मुख्य विषय इमर्जिंग ट्रेंड्स इन बायोटेक्नोलॉजी एंड माइक्रोबायोम रिसर्च पर विशेषज्ञों ने दो दिनों तक विस्तारपूर्वक चर्चा की।
डाॅ कुमार सिद्धार्थ सिंह, आईआईटी पटना, प्रो. डाॅ सुदर्शन सिंह, चियंगमिआई विश्वविद्यालय, थाईलैंण्ड, प्रो. वेरेनियम ओहाल, प्रो अनासेचेज सिल्वा, काइंब्रा विश्वविद्यालय, पुर्तगाल सहित 100 से अधिक शोधार्थियों ने अपने अपने शोध पत्रों के माध्यम से बायोटेक से सम्बन्धित विभिन्न महत्वपूर्णं विषयों पर जानकारी सांझा की। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की निहारिका आर्या को बैस्ट पोस्टर का अवार्ड मिला। दिशांनी मलिक, आईआईटी रुड़की को यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की कुलपति डाॅ प्रो. कुमुद सकलानी, प्रो. जे.पी. पचैरी, सलाहकार, माननीय पे्रसीडेंट, श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, डाॅ लोकेश गम्भीर, कुलसचिव, एसजीआरआरयू एवम् डाॅ गिरीश चन्द्रा द्वारा सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। डाॅ रश्मि वर्मा जुयाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related posts

देर रात तक सड़कों पर पुलिस की सख्ती, संदिग्धों से पूछताछ तेज

cradmin

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बदरीनाथ पहुंच कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया

prabhatchingari

श्रीमहंत देवेंद्र दास के निर्देशन में 2 से 4 बजे के बीच पूरी होगी संपूर्ण प्रक्रिया ,गुरु मंत्र पाकर धन्य-धन्य हो गुरु की प्यारी संगत

prabhatchingari

कालसी में बहुद्देशीय विधिक सेवा शिविर, एक हजार से अधिक लोग हुए लाभान्वित

cradmin

अतिथि देवो भवः के भाव के साथ भू-बैकुण्ठ धाम में श्रद्धालुओं का सहारा बन रही मित्र पुलिस

prabhatchingari

जल जीवन मिशन: आउटसोर्स कर्मचारियों के शोषण पर उत्तरांचल प्रेस क्लब में तीखी प्रेस वार्ता

cradmin

Leave a Comment