Prabhat Chingari
उत्तराखंडखेल–जगत

मदन के आलराउंड प्रदर्शन से सचिवालय लायंस क्वार्टरफाइनल में

देहरादून,सचिवालय चैंपियंस ट्रॉफी में आज महाराणा प्रताप क्रिकेट ग्राउंड में लीग स्टेज के 02 मैच खेले गए। पहला मैच सचिवालय ईगल और सचिवालय बुल्स के बीच खेला गया, जिसमें ईगल पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 106 रनों पर ऑल आउट हो गई, देवेंद्र ने 34 रन बनाए वही मुकेश रावत और सुनील तोमर ने 03_03 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बुल्स की टीम ने 12 ओवरों में 05 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अमीन ने 42 और सुनील तोमर ने 25 रन बनाए। हिमांशु नेगी ने 3 और आई पी सिंह ने 02 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच सुनील तोमर को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए दिया गया। फाइटर ऑफ द मैच हिमांशु नेगी को दिया गया।

आज दूसरे मैच में सचिवालय लायंस ने क्लासिक को 26 रनों से हरा कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। लायंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मदन के शानदार 79 रनों की मदद से कुल 166 रन बनाए। रमेश जोशी और सुशील बिष्ट ने 03_03 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्लासिक की टीम कुल 140 रन पर ऑल आउट हो गई। मदन ने गेंदबाजी में 04 विकेट लिए।
मैन ऑफ द मैच मदन को और फाइटर ऑफ द मैच सुशील बिष्ट को दिया गया।

Related posts

गौरा देवी की जन्म शताब्दी पर विशेष डाक टिकट एवं आवरण जारी

cradmin

पंप स्टोरेज परियोजनाएं: भारत के नवीकरणीय भविष्य को ऊर्जा प्रदान करना” विषय पर स्कोप कॉम्प्लेक्स में विचार-विमर्श सत्र आयोजित

prabhatchingari

जनपद रुद्रप्रयाग – मध्यप्रदेश से आये यात्री नदी में फंसे, SDRF ने किया सकुशल रेस्क्य*

prabhatchingari

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अपना 36वां स्थापना दिवस मनाया

prabhatchingari

गोपेश्वर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुरू हुआ केंद्रीय मूल्यांकन

prabhatchingari

आज, सिद्धि योग में, जानें पंचांग और राशिफल

cradmin

Leave a Comment