Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

विश्व धरोहर दिवस पर “कृ” गैलरी ऑफ आर्ट, द्वारा दो दिवसीय प्रदर्शनी का आयोजन…

देहरादून,विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर कृ” गैलरी ऑफ आर्ट, द्वारा दो दिवसीय प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य हमारी समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और कलात्मक विरासत को जन-जन तक पहुँचाना है। यह प्रदर्शनी उन वस्तुओं, चित्रों, दस्तावेजों, एवं दुर्लभ धरोहरों को समर्पित है जिन्हें आज की नई पीढ़ी ने कभी देखा या अनुभव नहीं किया।
ऐतिहासिक हस्तशिल्प एवं कलाकृतियाँ,दुर्लभ छायाचित्र एवं दस्तावेज,विलुप्त होती परंपराओं से जुड़ी वस्तुएं,विभिन्न कालों की सांस्कृतिक झलकियाँ,स्थानीय धरोहरों का जीवंत प्रदर्शन
प्रदर्शनी न केवल ज्ञानवर्धक होगी, बल्कि एक ऐसा अवसर भी प्रदान करेगी जहाँ आगंतुक अतीत के गौरवमयी क्षणों को नज़दीक से महसूस कर पाएंगे। यह आयोजन विशेष रूप से विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, इतिहास प्रेमियों और कला के प्रति रुचि रखने वालों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए खुला है। आइए और इस सांस्कृतिक यात्रा का हिस्सा बनिए।

<code>दिनांक: 18 अप्रैल 2025 से 19 अप्रैल 2025
स्थान: “कृ” गैलरी ऑफ आर्ट, सिरमौर मार्ग, राजेन्द्र नगर, देहरादून
समय: प्रातः 11:00 बजे से सायं 7:00 बजे तक
प्रवेश पूर्णतः निशुल्क

Related posts

एएनटीएफ ने 1 ड्रग–तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2 किलो चरस की बरामद …..

prabhatchingari

हर मतदाता तक पहुंच सुनिश्चित करेंगे फिल्ड ऑफिसर

cradmin

प्रसूता की मौत के 3 दिन बाद नवजात ने भी तोड़ा दम, गुस्साए ग्रामीणों ने घेरा जिला अस्पताल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी

cradmin

ओलंपस हाई उत्तराखंड के टॉप 5 प्रॉमिसिंग स्कूलों में शामिल

cradmin

प्लास्टिक सर्जरी से लौटाई शिशु की मुस्कान

prabhatchingari

30 अक्टूबर से प्रारंभ होगा पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव…

cradmin

Leave a Comment