Prabhat Chingari
उत्तराखंडमनोरंजन

फिल्म अभिनेत्री उदिता गोस्वामी की डीजे नाइट से गूंज उठा डीबीएस कैंपस

जेनेसिस-2025 के तीसरे दिन खेल, ज्ञान, ग्लैमर और संगीत का हुआ ज़बरदस्त संगम

देहरादून।
डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चार दिवसीय वार्षिक महोत्सव जेनेसिस-2025 के तीसरे दिन बॉलीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने सबको झुमा दिया। इस दौरान उन्होंने गरज बरस और इंतजार गाने की डीजे की धुनों पर सबको थिरका दिया।

वार्षिक महोत्सव का तीसरा दिन उत्साह और ऊर्जा से भरा रहा। यह दिन न केवल प्रतियोगिताओं का संगम बना, बल्कि सहयोग, प्रतिस्पर्धा और रचनात्मकता का भी अद्भुत उदाहरण पेश किया। शुक्रवार को सुबह से ही यहां खेल गतिविधियों के फाइनल मुकाबले जैसे कि फुटबॉल, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस और 8-बॉल पूल चलते रहे। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और प्रतिबद्धता के साथ शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान
फुटबॉल में डीजीयू प्रथम, डॉल्फिन द्वितीय,टेबल टेनिस में दून यूनिवर्सिटी प्रथम, डीएवी पीजी कॉलेज द्वितीय,
बास्केटबॉल में यूपीईएस प्रथम, डीएवीई पीजी द्वितीय,
पूल (8 बॉल) में डीजीयू प्रथम,
वॉलीबॉल में एसजीआरआर प्रथम, डॉल्फिन द्वितीय स्थान पर रहे। मेनफेस्ट में बिग क्विज, बिज नेक्स्ट, डेविल्स एडवोकेट,
इनवेस्ट्रिक्स, और वाद विवाद
जैसी प्रतियोगिताएं हुईं, जिनमें देशभर के प्रतिभागियों ने अपने व्यावसायिक ज्ञान, तर्कशक्ति और विश्लेषणात्मक सोच का को सामने रखा।
शाम को कल्टफेस्ट के साथ माहौल रंगीन हो गया। इस दौरान फैशन शो, ग्रुप डांस परफॉर्मेंस हुई। साथ ही शानदार ग्लैम वॉक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आठ टीमों ने अपनी ग्लैमरस परफॉर्मेंस से रैम्प पर रंग बिखेर दिए। बॉलीवुड अभिनेत्री और डीजे कलाकार उदिता गोस्वामी के मंच पर आते ही छात्र उत्साह से भर गए। उदिता ने भी अपनी धमाकेदार डीजे नाइट से सभी को झुमा दिया। इस दौरान उन्होंने गरज बरस और इंतजार को जब डीजे पर बजाया तो अलग ही माहौल बन गया।इसके अलावा उन्होंने लाली, मन की लगन जैसे गानों के ट्रैक बजाकर भी छात्रों को खूब थिरकाया।
महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि
उच्च शिक्षा विभाग के सचिव
डॉ. रंजीत सिन्हा उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने छात्रों से बातचीत भी की, उन्हें अपने अनुभवों से प्रेरित किया और उनके हुनर और ऊर्जा की खुले दिल से सराहना की। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को कुल 8 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए गए।
होमटाउन आकर खुश हुई उदिता
बॉलीवुड अभिनेत्री उदिता गोस्वामी ने होमटाउन आकर खुशी जताई। उन्होंने बोला कि मेरा जन्म देहरादून में ही हुआ है। इसलिए यहां आकर अलग सा एहसास महसूस कर रही हूं। यहां कॉलेज में डीजे नाइट के दौरान छात्रों ने जो प्यार दिया, वो यादगार रहेगा। साथ ही डीबीएस ग्लोबल यूनिवर्सिटी की फैकल्टी ने बहुत प्यारा स्वागत किया।

Related posts

भारी वर्षा के चलते आसन नदी का जलस्तर बढ़ा, क्षेत्र जलमग्न — पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

cradmin

आधी रात टेंट हाउस में लगी आग, कई फायर यूनिटों की मशक्कत से बुझी

cradmin

बद्रीनाथ मास्टर प्लान के निर्माण कार्यों के प्रगति की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

cradmin

टपकेश्वर धाम जाने से पहले जान लें नया ट्रैफिक प्लान, 15 फरवरी को बदलेगा रूट

cradmin

धामी कैबिनेट के 16 बड़े फैसले, युवाओं और कर्मचारियों को राहत

cradmin

पिथौरागढ़। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरूवार को डीडीहाट में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में रोड शो किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने कुमाऊंनी में ही लोगों से संवाद किया और कहा कि पांचों लोकसभा सीटो पर कमल खिलेगा और मोदी जी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेगें। सीएम धामी ने भाजपा लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा के समर्थन में आज पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में रोड शो किया। इसके बाद सीएम ने रामलीला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि इस बार उत्तराखंड तैयार लग रहा है और बीजेपी एक बार फिर से पांचों सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को राजस्थान, उत्तरप्रदेश और जम्मू कश्मीर के प्रमुख स्टार प्रचारकों में भी शामिल किया गया है। भाजपा धामी सरकार के समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून, लैंड जिहाद, जबरन धर्मांतरण रोकने के कानून को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी।

prabhatchingari

Leave a Comment