Advertisement

,

मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री रवाना, कल खुलेंगे धाम के कपाट

By: prabhatchingari

On: Tuesday, April 29, 2025 5:53 PM

Google News
Follow Us
------

आज भैरो घाटी में भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगी गंगा जी की डोली

उत्तरकाशी। मां गंगा की उत्सव डोली आज आर्मी बैंड की धुनों एवं श्रद्धालुओं के जयकारों के साथ शीतकालीन गद्दी स्थल मुखबा गांव से श्री गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई। कल 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर शुभ मूहर्त में श्री गंगोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे।

आज शाम को गंगा जी की डोली भैरो घाटी में भैरव मंदिर में रात्रि विश्राम करेंगी। कल सुबह गंगोत्री धाम के लिए श्रद्धालुओं के साथ रवाना होगी। उसके बाद कल शुभ मूहर्त में विधि-विधान से गंगोत्री धाम के कपाट 6 माह के लिए श्रद्धालुओं के खोल दिए जाएंगे।

उधर, चारधाम यात्रियों के स्वागत के लिए गंगोत्री धाम का बाजार पूरी तरह सज चुका है। वहां पर सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा दी गई हैं।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment