Prabhat Chingari
उत्तराखंडयात्रा

जीएमवीएन की बुकिंग पहुंची बारह करोड़ के पार

*निर्बाध गति से चल रही है चारधाम यात्रा: महाराज*

देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि चारधाम यात्रा सुव्यवस्थित एवं निर्बाध गति से चल रही है। पहलगाम की घटना के बाद युद्ध के हालात बनने की संभावनाओं के कारण अभी फिलहाल मसूरी एवं प्रदेश के अन्य पर्यटन स्थलों में पर्यटकों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं है लेकिन जैसे जैसे हालात सामान्य होंगे निश्चित रूप से बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख करेंगे।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने होटल व्यवसायियों से अनुरोध किया है कि प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वह अपनी सभी सेवाओं को अतिथि देवो भव: की अपनी संस्कृति के अनुरूप गुणवत्ता युक्त रखें ताकि प्रदेश में पर्यटकों की संख्या में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सके। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रृद्धालुओं और प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के स्वागत और सत्कार का हम सभी को विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए।

श्री महाराज ने बताया कि चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। 30 अप्रैल 2025 से प्रारम्भ हुई चारधाम यात्रा के पंजीकरण के तहत अभी तक 25,26, 866 (पच्चीस लाख छब्बीस हजार आठ सौ छियासठ) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। जबकि ढाई लाख के लगभग श्रद्धालु अभी तक धामों में दर्शनों का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि जीएमवीएन के गेस्ट हाऊसों के आधार पर कहा जा सकता है कि बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम का रुख करेंगे। कहा कि फरवरी 2025 से शुरू हुई जीएमवीएन गेस्ट हॉउसों की ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के तहत अभी तक कुल 12,12,34,844 (बारह करोड़ बारह लाख चौंतीस हजार आठ सौ चवालीस) रुपये से अधिक की बुकिंग भी की जा चुकी है।

Related posts

सीएम धामी ने बलभद्र खलंगा विकास समिति द्वारा आयोजित ’50वाँ खलंगा मेला’ में किया प्रतिभाग

prabhatchingari

इसी सत्र से प्रारंभ होगा केंद्रीय विद्यालय कोटद्वार : ऋतु खण्डूडी भूषण

cradmin

शिवमन्दिर के पास मोटरसाइकिल हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

prabhatchingari

एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

cradmin

नौनिहाल हैं हमारे समाज के सूद; बच्चों को सुरक्षित, शिक्षा अनुकूल माहौल देना हमारी प्रतिबद्धताः डीएम

cradmin

चिकित्सा अधिकारियों के 276 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

prabhatchingari

Leave a Comment