Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ब्रह्मकमल चौक रातोंरात ध्वस्त, यातायात सुगम बनाने की दिशा में बड़ा कदम

देहरादून, जन दुर्घटनाओं और यातायात जाम का कारण बन रहे ब्रह्मकमल चौक को जिला प्रशासन ने रातोंरात ध्वस्त कर दिया है। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय के बाद यह कार्रवाई की गई है।
ग्रेट वैल्यू चौक पर ब्रह्मकमल की बड़ी रोटरी यातायात के लिए एक बड़ी बाधा बन रही थी, जिससे अक्सर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसे पूरी तरह से हटा दिया है।
यह कदम जिला प्रशासन द्वारा यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कई प्रयासों का हिस्सा है। हाल ही में पार्किंग व्यवस्था को सुधारा गया है, आईएसबीटी फ्लाईओवर की मरम्मत अंतिम चरण में है (जिसका लोकार्पण जल्द ही मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा), और शहर के विभिन्न चौराहों का सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य तेजी से चल रहा है, जिसे 15 जून से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
इसके अतिरिक्त, दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में स्पीड ब्रेकर लगाए गए हैं, राजपुर रोड पर यातायात को सुचारू बनाने के लिए डिवाइडर बनाए जा रहे हैं, और शहर के 11 व्यस्ततम चौराहों पर नए ट्रैफिक लाइट लगाने का काम भी प्रगति पर है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने यातायात पुलिस को चौराहों पर जेबरा क्रॉसिंग सुनिश्चित करने और लेफ्ट टर्न को फ्री करने के भी निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि जिला प्रशासन देहरादून में एक सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में हर संभव कदम उठाया जाएगा। ब्रह्मकमल चौक का रातोंरात हटाया जाना इसी प्रतिबद्धता का एक स्पष्ट उदाहरण है। यह कार्रवाई दिखाती है कि जनहित में जिला प्रशासन अपनी शक्तियों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने में संकोच नहीं करेगा।

Related posts

सत्तर प्रतिशत ग्रीनहाउस उत्सर्जन शहरों से : प्रो. ओफेलिया

cradmin

विधानसभा उपचुनाव में जनता ने कांग्रेस की झोली में डाली बद्रीनाथ और मंगलौर की दोनो सीट, कांग्रेसी खेमे में हर्ष की लहर

prabhatchingari

दून में पुलिस की बड़ी रेड: सुबह से चला जबरदस्त चेकिंग ड्राइव, 5 हजार लोग और 2600 वाहन जांचे

cradmin

आर्यन स्कूल में कक्षा बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए फेयरवेल आयोजित

cradmin

युवा महोत्सव के लिए प्रदेश का 72 सदस्यीय दल रवाना*

prabhatchingari

युवा महोत्सव का तीसरा दिन खेल, संस्कृति और युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित

prabhatchingari

Leave a Comment