---Advertisement---

महिला सशक्तिकरण की दिशा में इंद्र सूर्य ट्रस्ट का अभिनव प्रयास

By: prabhatchingari

On: Thursday, May 15, 2025 9:29 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

ग्राम टिकरी में महिला सशक्तिकरण की दिशा में इन्द्र सूर्या ट्रस्ट का अभिनव प्रयास
– नैनबाग से शिवांश कुंवर की रिपोर्ट

नैनबाग क्षेत्र के ग्राम टिकरी में इन्द्र सूर्या ट्रस्ट द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य दूरवर्ती क्षेत्रों की महिलाओं को सशक्त बनाना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में ट्रस्ट द्वारा स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न प्रकार की उपयोगी मशीनें और उपकरण वितरित किए गए, जिससे महिलाएं स्वरोजगार को बढ़ावा देकर आर्थिक रूप से स्वावलंबी बन सकें।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में इन्द्र सूर्या ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्नल अनिल थापा और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रशासक सीता रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर ब्लॉक के अन्य अधिकारियों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की भी बड़ी संख्या में सहभागिता रही।
इन्द्र सूर्या ट्रस्ट द्वारा ग्राम टिकरी के महिला समूहों को एक दोना-पत्तल (थाली) बनाने की मशीन, तीन सिलाई मशीनें और एक बुनाई मशीन प्रदान की गईं। ये सभी उपकरण महिलाओं की स्वरोजगार क्षमता को बढ़ाने के उद्देश्य से दिए गए ताकि वे स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर स्वावलंबी बन सकें।
कर्नल अनिल थापा ने ग्राम टिकरी को गोद लेने की घोषणा करते हुए कहा कि ट्रस्ट गांव के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव प्रयास करता रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं यदि कड़ी मेहनत और संघर्ष की भावना से काम करेंगी तो ट्रस्ट उन्हें हर प्रकार का सहयोग – चाहे वह आर्थिक हो या बाजार से जुड़ा – प्रदान करेगा।
ब्लॉक प्रशासक सीता रावत ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र के कई स्वयं सहायता समूह आज स्वरोजगार से जुड़कर 10 लाख रुपये तक की आय कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे एक-दूसरे से सीखें और समूहों के माध्यम से एकजुट होकर आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में आगे बढ़ें।

खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने बताया कि गांव की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और समूहों के माध्यम से अपनी आजीविका में सुधार कर रही हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में 200 “लखपति दीदी” बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जो न केवल आर्थिक रूप से मजबूत होंगी, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बनेंगी।
ग्राम टिकरी के स्वयं सहायता समूहों की अध्यक्ष नीलम धिमान और सोनम खन्ना ने बताया कि समूह ने केवल 10 रुपये की बचत से अपनी शुरुआत की थी। आज समूह राखी, दीपक, टोकरी, सिलाई आदि के माध्यम से अपनी आजीविका चला रहा है। पूजा कंडारी ने बताया कि समूह द्वारा जूस और स्वेटर भी बनाए जा रहे हैं। सोनम देवी ने स्वरोजगार क्षेत्र में समूह की उपलब्धियों को साझा किया।

कार्यक्रम में समूह संगठन द्वारा स्टॉल प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें महिलाओं द्वारा निर्मित विभिन्न हस्तशिल्प उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। इसके अतिरिक्त, जूनियर विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का भावभीना स्वागत किया।
उपस्थित गणमान्य अतिथि इस कार्यक्रम में चमन लाल, ट्रस्ट उपाध्यक्ष मीनाक्षी थापा, दीपिका बहुगुणा (ब्लॉक कोऑर्डिनेटर), प्रदीप, बीरेंद्र सिंह पंवार (जिप्सी), दिगंबर सिंह, उज्जैन सिंह रावत, मिजान, निर्मला देवी, कमला देवी, सुशीला देवी, अनिल कैंतुरा, राकेश जौनपुरी, विनिता देवी सहित अनेक स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment