Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर धमकी देने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार

*नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर धमकी देने के मामले में कोतवाली चमोली पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
19 मई को वादी द्वारा कोतवाली चमोली में एक लिखित तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया गया कि मार्च 2025 में प्रीतम पुत्र रामलाल निवासी ग्राम पलेठी, थाना व जिला चमोली ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे व इस बात का खुलासा किसी से करने पर आरोपी ने नाबालिग को जान से मारने की धमकी भी दी थी।
इस गंभीर शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए कोतवाली चमोली में आरोपी प्रीतम के खिलाफ मु0अ0सं0 12/2025 धारा 64, 115(2), 351(2), 351(3), 352 बी0एन0एस0 व ¾ पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना का कार्य महिला उपनिरीक्षक पूनम खत्री द्वारा सम्पादित किया जा रहा है।
विवेचना के दौरान अभियुक्त की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक चमोली के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम में अनुरोध व्यास प्रभारी निरीक्षक, म0उ0नि0 पूनम खत्री, अ0उ0नि0 नितेश पंवार कोतवाली चमोली, हे0कानि0 गोपाल सिंह, कानि0 बनवीर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 19 मई को अभियुक्त प्रीतम को उसके घर पलेठी से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस टीम-

1- अनुरोध व्यास प्रभारी निरीक्षक
2- म0उ0नि0 पूनम खत्री
3- अ0उ0नि0 नितेश पंवार कोतवाली चमोली।
4- हे0कानि0 गोपाल सिंह
5- कानि0 बनवीर

Related posts

देश के सीमांत गाँव माणा में महावीर श्री घंटाकर्ण “माणा घन्याल” मंदिर के कपाट खुलें

prabhatchingari

एसजीआरआरयू में हिंदी दिवस का आयोजन

cradmin

भाजपा महानगर द्वार आयोजित की गई लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यशाला

prabhatchingari

प्राइड होटल्स ग्रुप ने अपने नए ब्रांड प्राइड एलीट को हरिद्वार में शुरू किया

prabhatchingari

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गौचर चमोली के प्राचार्य आकाश सारस्वत द्वारा करियर काउंसलिंग तथा मार्गदर्शन कार्यक्रम के तहत गैरसैंण के विद्यालयों का दौरा किया

prabhatchingari

*क्लेमेन्टाउन क्षेत्र में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार*

prabhatchingari

Leave a Comment