Advertisement

,

शिव महापुराण कथा का दिव्य शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

By: prabhatchingari

On: Sunday, May 25, 2025 7:31 AM

Google News
Follow Us
------

टिहरी गढ़वाल के नैनबाग में शिव महापुराण कथा का दिव्य शुभारंभ, भव्य कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

नैनबाग (शिवांश कुंवर), टिहरी गढ़वाल:
टिहरी गढ़वाल जनपद की तहसील नैनबाग में शिव महापुराण कथा का भव्य एवं दिव्य शुभारंभ हुआ। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। आयोजन की शुरुआत सरदार सिंह राजकीय इंटर कॉलेज से यमुना नदी तक भव्य कलश यात्रा से हुई। यात्रा में पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए जयकारों से माहौल भक्तिमय बना दिया।

श्रद्धालु यमुना नदी से जल भरकर भगवान शिव का अभिषेक करने के लिए पहुंचे। इस शुभ अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए।

कथा वाचक संत श्रीलवदास महाराज जी के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा में शिव-पार्वती विवाह, शिवलिंग की उत्पत्ति, शिव के विभिन्न अवतारों, तपस्या और लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया जाएगा।

प्रथम दिवस के प्रवचन में संत श्रीलवदास महाराज जी ने कहा, “शिव महापुराण स्वयं साक्षात शिव का स्वरूप है। जो जीव भगवान की कथा को श्रवण करता है, वह साधारण नहीं होता — वह स्वयं भगवान के स्वरूप में परिणत हो जाता है।”

इस अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। उपस्थित प्रमुख लोगों में संत श्री शंकर महाराज, आचार्य कपिल सेमवाल, रोहित शास्त्री, सुभाष नौटियाल, गंभीर सिंह रावत, मोहन लाल थपलियाल, राजेश कैंतुरा, दिनेश तोमर, सुरेंद्र सेमवाल, डॉ. चंद्रशेखर नोटियाल, अर्जुन रावत, सुमारी नोटियाल, सरदार राणा, बबलू रावत, अनिल कैंतुरा, जयेंद्र रमोला, दर्शन तोमर, दिनेश खन्ना, सूरत कैंतूरा, मोहन लाल निराला, धीरेंद्र पंवार सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

शिव महापुराण कथा का यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बना हुआ है, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का संदेश भी फैला रहा है।

Static 1 Static 1

prabhatchingari

I am a passionate editor who loves to cover each and every news and present it forward . For Promotion Related Queries Contact :- 9897399127
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment