Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

कोरोना के नए मामलों से देहरादून प्रशासन अलर्ट

देहरादून, में कोविड के तीन नए मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। ये तीनों संक्रमित व्यक्ति अन्य राज्यों—गुजरात, मुंबई और हैदराबाद—से उत्तराखंड आए थे। जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की। अस्पतालों में कोविड बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां, वैक्सीन, वेंटिलेटर और टेस्टिंग की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
सभी अस्पताल अलर्ट मोड पर रहें और चिकित्सा उपकरणों का पूरा ब्यौरा तैयार करें।
सैंपलिंग टीम, मोबाइल टीम, कंट्रोल रूम, एंबुलेंस, आइसोलेशन वार्ड जैसी व्यवस्थाएं सक्रिय रखी जाएं।
आरटी-पीसीआर पॉजिटिव सैंपल्स को डब्ल्यूजीएस जांच हेतु भेजा जाए और आईएचआईपी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।
स्वास्थ्य विभाग की जानकारी के तीन पॉजिटिव मामलों में से एक व्यक्ति मुंबई वापस चला गया है, जबकि दो अन्य देहरादून में आइसोलेशन में हैं और उनकी स्थिति स्थिर है। अब तक देहरादून में लिए गए 36 सैंपल में केवल बाहरी राज्यों से आए तीन लोग ही पॉजिटिव मिले हैं।
उत्तराखंड में अभी स्थानीय संक्रमण का कोई मामला नहीं मिला है।
जिलाधिकारी ने आम नागरिक कोविड लक्षण दिखने पर जांच कराएं, खुद को आइसोलेट करें और भीड़भाड़ से बचें।

Related posts

भक्ति का महासंगम: सत्य साईं मंदिर में दो दिवसीय साधना-आराधना शिविर सम्पन्न, समर्पण और सेवा का गूंजा संदेश

cradmin

स्कूल ऑफ डिज़ाइन, डीआईटी यूनिवर्सिटी में उद्गम 2025 मैं छात्रों ने दिखाए अपने हुनर 

cradmin

देहरादून में प्रमुख सांस्कृतिक संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी समेत दिग्गज एक मंच पर जुटेंगे

cradmin

चारों धाम में यात्री सुविधाओं को तत्काल करें वहाल, यात्री पंजीकरण काउंटरों को बनाए सरल एवं सुविधाजनक : आयुक्त

prabhatchingari

प्रांत कार्यालय में दीपावली पर हवन-पूजन सम्पन्न…

cradmin

फोटोग्राफर्स वेल्फेयर सोसाइटी ने मनाया छटा स्थापना दिवस

prabhatchingari

Leave a Comment