Prabhat Chingari
उत्तराखंड

पीएनबी ने रक्षक योजना के तहत बहादुर सूबेदार मेजर पवन कुमार को सम्मानित किया

रक्षा कर्मियों के प्रति पीएनबी की प्रतिबद्धता के तहत शहीद के परिवार को ₹1.10 करोड़ का बीमा लाभ मिला

देहरादून , देश की रक्षा करने वाले बहादुर सैनिकों के प्रति अपना अटूट लगाव दोहराते हुए, सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंकों में से एक, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने अपनी रक्षक प्लस योजना के तहत शहीद सूबेदार मेजर पवन कुमार के परिवार को ₹1.10 करोड़ की वित्तीय सहायता प्रदान की। यह सभी सेवारत सैन्य कर्मियों एवं संबंधित सेवाओं के लोगों के लिए सैलरी अकाउंट स्कीम है।

यह राशि शहीद की पत्नी श्रीमती सुषमा देवी को पीएनबी धर्मशाला के सर्किल हेड श्री संजय धर ने सौंपी। इस राशि में पीएआईएस बीमा योजना के तहत दी जाने वाली एक करोड़ की राशि एवं सीमा पार होने वाली गोलीबारी में मृत्यु की दशा में पीएआई कवर की 10 लाख रुपए की अतिरिक्त राशि शामिल है।

इस अवसर पर बोलते हुए, पीएनबी के कार्यकारी निदेशक श्री विभु प्रसाद महापात्रा ने कहा, “हमारे सैनिकों द्वारा दिखाया गया साहस और समर्पण हमारे राष्ट्र की सुरक्षा की रीढ़ है। पीएनबी में, हम उनके परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान करके उनकी विरासत का सम्मान करने में गर्व महसूस करते हैं। यह कदम हमारे रक्षा कर्मियों और उनके प्रियजनों के साथ हमेशा खड़े रहने के हमारे संकल्प की पुष्टि करता है।”

पीएनबी की रक्षक प्लस योजना मृत्यु के मामले में ₹1 करोड़ का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा और पूर्ण स्थायी विकलांगता के साथ-साथ मृत्यु की स्थिति में ₹1.5 करोड़ का हवाई दुर्घटना कवरेज प्रदान करती है। इस योजना में आंशिक विकलांगता कवरेज और वर्दीधारियों की जरूरतों के मुताबिक व्यापक लाभ शामिल हैं।

राष्ट्रीय नायकों का सम्मान करने की बैंक की प्रतिबद्धता के अनुरूप, पीएनबी शोक संतप्त खाताधारी परिवारों को समय पर वित्तीय सहायता सुनिश्चित करता है।

Related posts

भराड़ीसैंण में देर रात तक चली कार्यवाही, कई विधेयक पारित कर बजट सत्र समाप्त

cradmin

आज का राशिफल: कर्क-धनु के लिए प्रगति का दिन, कुंभ-मीन के लिए मेहनत जरूरी

cradmin

सरकार का बड़ा फैसला: पूर्व उपनल कर्मियों को समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ मंजूर

cradmin

शिव बारात देखने उमड़ पड़े श्रद्धालु

prabhatchingari

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग व इसके अन्तर्गत संचालित केन्द्र पोषित योजनाओं की समीक्षा…

cradmin

मुख्यमंत्री धामी ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित

cradmin

Leave a Comment