Prabhat Chingari
अन्तर्राष्ट्रीयउत्तराखंड

भराड़ीसैंण में होगा 21 जून को योग दिवस का मुख्य आयोजन

सीएम के साथ 10 देशों के राजदूत सहित एक हजार प्रतिभागी होंगे शामिल
देहरादून,21 जून को आयोजित होने जा रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम इस बार, चमोली जनपद स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत शामिल होंगे।

निदेशक आयुर्वेदिक एवं यूनानी सेवाएं डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि प्रतिवर्ष के तरह इस बार भी 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रदेशभर में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा। इसी क्रम में मुख्य राज्य स्तरीय कार्यक्रम चमोली जनपद में स्थित भराड़ीसैंण विधानसभा परिसर में आयोजित किया जा रहा है।

इस आयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ 10 देशों के राजदूत भी शामिल होंगे, उक्त सभी गणमान्य 20 जून के दोपहर तक भराड़ीसैंण पहुंच जाएंगे। कुल मिलाकर मुख्य आयोजन में एक हजार से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। इसलिए कार्यक्रम की व्यापकता को देखते हुए, व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश भर में भी इस दिन 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भव्य स्तर पर मनाया जाएगा।

योग के रूप में भारत ने दुनिया को आरोग्य और स्वस्थ्य रहने का मंत्र दिया है। इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 21जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पहल की है। इसी क्रम में 11वां योग दिवस का राज्य स्तरीय कार्यक्रम भराड़ीसैंण में आयोजित किया जा रहा है।
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

Related posts

मुख्यमंत्री ने शहीद राज्य आन्दोलनकारियों को दी श्रद्धांजलि

cradmin

ऊर्जा क्षेत्र में नई छलांग: टीएचडीसी का 1000 मेगावाट टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट अंतिम चरण में पहुँचा

cradmin

,SI से IG तक महिला पुलिस कार्मिकों के साथ डीजीपी का सीधा संवाद

prabhatchingari

उत्तराखंड में कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए PHDCCI द्वारा देहरादून में “Agro Export Conclave 2025” का सफल आयोजन

cradmin

बदरीनाथ धाम में परिवार संग पहुंचे कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

cradmin

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिज़ाइन के छात्रों ने जागेश्वर के ऐतिहासिक शहर के अन्वेषण कार्यक्रम के लिए प्रस्थान किया

prabhatchingari

Leave a Comment