Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

भाजपा राज्य मंत्री विश्वास डाबर पर गुंडागर्दी कर ऋषि आश्रम पर कब्जा करने का प्रयास करने के लगाए आरोप

देहरादून। मसूरी रोड स्थित ऋषि आश्रम में मंगलवार को एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। पत्रकार वार्ता के दौरान राज्य मंत्री विश्वास डाबर पर कहीं गंभीर आरोप लगाए गए। हाल ही में भाजपा राज्य मंत्री विश्वास डाबर के सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो अपलोड किया गया था, जिसमें वह ऋषि आश्रम के संचालक भगवान सिंह महाराज को उत्तराखंड छोड़कर जाने के लिए विवश करने हेतु डराते धमकाते नजर आए, वीडियो में विश्वास डाबर साफ कहते नजर आए कि जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज है उनको उत्तराखंड में नहीं रहने दिया जाएगा और वह 180 लोगों को उत्तराखंड से भगा चुके हैं और जो उनकी बात नहीं मानता उसके पैरों पर गोली मार दी जाती है। जिस पर भगवान सिंह महाराज कहते नजर आ रहे हैं की कोर्ट से उन्हें जमानत मिल चुकी है इसके बावजूद विश्वास डाबर द्वारा कहां गया की यदि वह उत्तराखंड छोड़कर नहीं जाएंगे तो इसके परिणाम के लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। वीडियो में तीन पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं।
पत्रकार वार्ता के दौरान ऋषि आश्रम के संचालक ने भाजपा राज्य मंत्री विश्वास डाबर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि, विश्वास डाबर से मेरी जान को खतरा है क्योंकि उसकी नजर ऋषि आश्रम की संपत्ति पर है। वह मुझे उत्तराखंड से डरा धमका कर भगा देना चाहता है ताकि मेरी अनुपस्थिति में ऋषि आश्रम पर कब्जा कर सके। उसके द्वारा मुझे प्रताड़ित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है वह सत्ता के बल का दुरुपयोग करते हुए मेरे विरुद्ध षड्यंत्र रच रहा है जिसके चलते वह मुझे डराने धमकाने के साथ विभिन्न मुकदमों में फसाने का प्रयास भी कर रहा है।

Related posts

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में बनेगा मंत्र चिकित्सा केन्द्र

prabhatchingari

जेनिथ 2025’ की शाम उत्तराखंड की लोक धुनों और सांस्कृतिक रंगों में रंग गई

prabhatchingari

पेंशनधारकों को बड़ी राहत: सीएम धामी ने डीबीटी से जारी की 140 करोड़ से अधिक की राशि

cradmin

टोकन व्यवस्था के जरिए बाबा के दर्शन से श्रद्धालु संतुष्ट

prabhatchingari

सैनी इंडिया ने लॉन्च किया नया एसएसआर110सी-10 प्रो – ऑपरेटर के अनुकूल डिजाइन और ‘प्रो’ वैल्‍यू वादे के साथ 11 टन का सॉइल कॉम्‍पैक्‍टर

cradmin

बिछड़े शिवभक्तों को मिलाने में लगी है पौड़ी पुलिस की ‘खोया पाया टीम

prabhatchingari

Leave a Comment