Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

उद्देश्य के साथ प्रगति, हरियाली के साथ विकास” एवं “विकास में संतुलन और पर्यावरण संरक्षण” विषय पर संवाद का आयोजन किया गया

देहरादून – सर्वे चौक स्थित आई आर डी टी ऑडिटोरियम में “उद्देश्य के साथ प्रगति, हरियाली के साथ विकास” एवं “विकास में संतुलन और पर्यावरण संरक्षण” विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए चुनौती है। उन्होंने वनों के महत्व पर जोर दिया। उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने कहा कि विकास जरूरी है और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान प्रदान कर सकती है। लेखक एवं एक्टीवीस्ट लोकेश ओहरी ने कहा कि दून में पेड़ों की कटाई रोकी जानी चाहिए और जेसीबी के प्रयोग को नियंत्रित किया जाना चाहिए। विकास कार्यों में आमजन जैसे हितधारकों की भी भागीदारी होनी चाहिए। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि विकास के लिए भले ही पेड़ काटे जाते हैं, लेकिन अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाते हैं, इस वर्ष शहर में अधिक से अधिक पौधरोपण करने का लक्ष्य है। शहर में दो झीलों का पुनरुद्धार किया गया, जिनका गुरुवार को लोकार्पण किया जाएगा। कार्यक्रम में आर्थिपेडिक सर्जन डॉ. बीकेएस संजय, बीआईएस निदेशक सौरभ तिवारी, एस.डी.सी. के फांउडर अनूप नौटियाल ने भी अपने विचार वियक्त किया। कार्यक्रम में दून विश्वविद्यालय देहरादून, जीआरडी कॉलेज राजपुर रोड एवं ग्राफिक एरा डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया साथ में अन्य गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

Related posts

एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश सरकार को वित्‍तीय वर्ष 2024-25 के लिए 121.33 करोड़ रुपए का अंतरिम लाभांश अदा किया

prabhatchingari

ज़ूनो ने मानसिक सेहत के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए ‘Say Hi’ कैंपेन की शुरुआत की – सही मायने में आपसी जुड़ाव को बढ़ावा देने की एक पहल

cradmin

विश्व कैंसर दिवस पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ने रचा चिकित्सा इतिहास

cradmin

उफनाए गुरुणी नाले में बही बलेरो, एक की मौत; दो ने बचाई जान

cradmin

ब्रेल क्रेडिट कार्ड के लांच के साथ पीएनबी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 

cradmin

नशे में धुत बस चालक गिरफ्तार, 27 तीर्थयात्रियों की जान जोखिम में, बस सीज

cradmin

Leave a Comment