---Advertisement---

यह 11 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए रहेः तीरथ सिंह रावत

By: Naveen Joshi

On: Thursday, June 12, 2025 10:09 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

*यह 11 वर्ष सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए रहेः तीरथ सिंह रावत*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत ने आज गोपेश्वर नगर पालिका सभागार में केंद्र में मोदी सरकार के सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकार वार्ता की। तीरथ सिंह रावत ने कहा कि केंद्र में हमारी सरकार के 11 वर्ष देश को गौरांवित वाले वर्ष रहे हैं। इन 11 वर्षों में देश आत्मनिर्भर के क्षेत्र में आगे बढ़ा, देश में इंफ्रास्ट्रक्चर का कार्य तेजी से आगे बढ़ा, सेनाओं को आधुनिक किया गया। पूरी दुनिया का भारत के प्रति दृष्टिकोण बदला देश के अंदर और बाहर रहने वाले देश के नागरिकों का विश्वास और आशा बढ़ी है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की हर योजना के केंद्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। देश में पहलगांव जैसे दुर्दांत घटना हुई हर देशवासी इस घटना से स्तब्ध और दुखी था सरकार ने सेना को पहलगांव घटना का बदला लेने की खुली छूट दी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और पाकिस्तान के एयरबेस ध्वस्त किए। रक्षा के क्षेत्र में स्वदेशी तकनीकी से देश की सेना को मजबूत किया आज भारत आत्म निर्भर रक्षा शक्ति के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार देश में हर संकट में आम लोगों के साथ खड़ी हुई बल्कि हर एक एक देश वासियों की चिंता की। आज देश विश्व पटल पर अग्रिम पंक्ति पर खड़ा है हम विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था बनने की और अग्रसर हैं। सरकार ने हर क्षेत्र को तकनीकी से जोड़कर देशवासियों की जिंदगी को आसान बनाया है चाहे स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो चाहे शिक्षा के क्षेत्र में चाहे बैंकिंग क्षेत में हो या कृषि क्षेत्र में आज देशवासी घर बैठे हर एक जानकारियां सुविधाएं ले रहे हैं।
उन्होंने प्रेस वार्ता में कहा कि हमने इन 11 वर्षों में देश की मातृशक्ति के हाथों को मजबूत किया महिला समूहों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को न सिर्फ मुख्य धारा से जोड़ा बल्कि समूहों के माध्यम से देश की मातृशक्ति को रोजगार से जोड़कर मातृ शक्ति ने आत्मनिर्भर की तरफ अपने कदम बढ़ाए। सरकार की स्टार्टअप इंडिया योजना ने भारत को दुनियां का तीसरा सबसे बढ़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बनाया है। सरकार ने हर एक देश वासियों के स्वास्थ्य की चिंता की साथ ही यह सुनिश्चित किया कि हर देश वासियों को इलाज मिले उसके तहत आयुष्मान योजना लाकर 5 लाख तक का इलाज हर जरूरत मंद को मुफ्त देने का कार्य किया।
प्रेस वार्ता के बाद नगर पालिका सभागार में प्रोफेशल मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता पूर्व मुख्य मंत्री तीरथ सिंह रावत रहे साथ ही भाजपा जिला कार्यलय में सरकार के 11 वर्षो की योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका निरीक्षण राज्य मंत्री भुवन विक्रम डबराल ने किया।
प्रेस वार्ता में सरकार में राज्य मंत्री भुवन विक्रम डबराल, भाजपा जिला प्रभारी विजय कप्रवाण, भाजपा जिलाध्यक्ष गजपाल वर्तवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गोपेश्वर संदीप रावत, पूर्व जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष गजेंद्र रावत , प्रभारी मंत्री प्रतिनिधि तारेंद्र थपलियाल, कर्नल हरेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट देवी पुरोहित , प्रदेश कार्यकारणी सदस्य नंदन बिष्ट , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल,भाजपा जिला उपाध्यक्ष नंदी कुनियाल, नंदी राणा, ,जिला कार्यालय प्रभारी विनोद कनवासी, जिला कोषाध्यक्ष मोहन नेगी,महिला मोर्चा महामंत्री ज्योति मैठाणी,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोहन नेगी, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ शशि देवली, ,पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र राणा, विनय पुरोहित, कला पाठक आदि उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment