Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण पर कुल 213 आपत्तियां प्राप्त

*चमोली जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण पर कुल 213 आपत्तियाँ प्राप्त*
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत जनपद में विभिन्न पदों पर आरक्षण सूची जारी होने के बाद जिला प्रशासन द्वारा आरक्षण को लेकर आपत्तियाँ मांगी गई थीं। अंतिम तिथि 15 जून (आज )तक कुल 213 आपत्तियाँ प्राप्त हुई हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षण को लेकर प्रधान पद पर सर्वाधिक 102आपत्तियाँ दर्ज की गई हैं। इसके अलावा बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) पद पर 69, जिला पंचायत सदस्य पद पर 29 और ब्लॉक प्रमुख पद पर 13 आपत्तियाँ प्राप्त हुई हैं।
जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार निस्तारण 17 जून तक किया जाएगा। आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन निर्धारित प्रक्रिया के तहत 18 जून 2025 को किया जाएगा।

Related posts

टीएचडीसी की मुख्य सतर्कता अधिकारी, रश्मिता झा, द्वारा टीएचडीसी के कॉर्पोरेट कार्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2024 का शुभारंभ

prabhatchingari

ब्रज की फूलों की होली संग गढ़वाल की लोकधुनें, कैंट में सजी सांस्कृतिक रंगोत्सव की भव्य शाम

cradmin

पर्यटन की सभी विधाओं पर तेज गति से हो रहा है काम: महाराज

cradmin

रामइन्फो लिमिटेड युवाओं को स्‍थायी विकास और स्व-रोजगार के लिए आवश्यक कौशल से सशक्त करेगी

prabhatchingari

स्वास्थ्य विभाग के लिए रणनीति बनाएंगे एसएचएसआरसी डॉ. धन सिंह रावत

prabhatchingari

आशा,भोजन माता व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगों पर मुख्यमंत्री ने दिया कार्रवाई का भरोसा

prabhatchingari

Leave a Comment