Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध थाना अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

देहरादून ,चंद्रबनी वार्ड और आसपास के क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं—जैसे चोरी, छिनाझपटी, मारपीट, नशा तस्करी, और अवैध कबाड़ियों की सक्रियता—को लेकर क्षेत्रीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आज एक प्रतिनिधिमंडल ने पटेल नगर थाना अध्यक्ष श सी. बी. अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा और कठोर कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन में अवगत कराया गया कि क्षेत्र में कई बार मंदिरों और घरों में चोरी की घटनाएं हुई हैं, वहीं खुलेआम नशे का कारोबार और उपभोग हो रहा है। नशा बेचने वालों और कबाड़ियों द्वारा चोरी के माल की खरीद-फरोख्त की शिकायतें भी लगातार सामने आ रही हैं। स्थानीय पुलिस को कई बार सूचित किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई का अभाव देखा गया है, जिससे आपराधिक तत्वों के हौसले और अधिक बुलंद हो गए हैं।

प्रतिनिधिमंडल ने निम्नलिखित मांगें रखीं:

सभी अपराधिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई

क्षेत्र में रह रहे बाहरी और संदिग्ध लोगों का सत्यापन अभियान

कबाड़ियों की दुकानों को हटाना

नशा बेचने वालों पर सख्त कार्यवाही

बाइकर्स गैंग के खिलाफ चालानी कार्रवाई

प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों द्वारा जनता से संवाद स्थापित करना

इस अवसर पर पूर्व पार्षद सुखबीर बुटोला, भाजपा शिवालिक नगर मंडल अध्यक्ष मदन सिंह, धर्मपुर मंडल अध्यक्ष वासुदेव जखमोला, चंद्रबनी पार्षद सुमन बुटोला, आर्केडिया प्रथम पार्षद अनिल नौटियाल, आर्केडिया द्वितीय पार्षद किरण यादव वर्मा, अजय गोयल, माधुरी नेगी, दुलारी उनियाल, जिज्ञासा भंडारी, राकेश कुकरेती, भगवान सिंह बिष्ट, देवेंद्र पुंडीर, विकास कश्यप, मनोज कोठारी, सूरज रावत, जगदीश रतूड़ी, मीना नेगी, अनीश भटनागर, अनिल ढकाल, सागर थापा, धर्मेंद्र कुमार, कर्म सिंह पवार, रामपाल सिंह नेगी, नीलम थपलियाल, सुशील कुमार, पी. पी. सिंह समेत अनेक क्षेत्रीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की महिला टीम ने लहराया परचम, बैंडमिंटन टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण व रजत पदक

prabhatchingari

डीएम ने दिलाया राज्य आंदोलनकारी के परिजन को सम्मान पत्र।

prabhatchingari

जिनसहस्रनाम की गूँज से महका माजरा, आचार्य जी ने दिया जीवन संदेश…

cradmin

युवा महोत्सव में ‘गुलाबी शरारा’ पर थिरके दूनवासी

prabhatchingari

गोर्खाली सुधार सभा, नेहरू ग्राम का वार्षिक अधिवेशन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न

prabhatchingari

मशीनरी व विद्युत उपकरण सुरक्षा पर बीआईएस का राष्ट्रीय विमर्श…

cradmin

Leave a Comment