Advertisement

,

एलेन संस्थान की ओर से मेधावी छात्रों को दिए गए नकद पुरस्कार, सम्मानित कर मनाया विजय उत्सव

By: Naveen Joshi

On: Sunday, June 22, 2025 7:42 PM

Google News
Follow Us
------

नीट-यूजी में ऑल इंडिया रैंक-69 वाले सारांश मित्तल को एक लाख रुपए, अन्य को दी गई 21-21 हजार की धनराशि

देहरादून।
जीएमएस रोड स्थित होटल सन पार्क इन में आयोजित एक भव्य समारोह में एलेन करियर इंस्टीट्यूट द्वारा हाल ही में आयोजित जेई एडवांस्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों के सम्मान में विजय उत्सव मनाया गया। इस मौके पर नीट-यूजी में ऑल इंडिया रैंक-69 प्राप्त करने वाले सारांश मित्तल को एक लाख रुपए की राशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत एलेन के ज़ोनल हेड एवं वाइस प्रेसिडेंट सदानंद वाणी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस मौके पर एलेन उत्तराखंड के सेंटर हेड विनय माकिन ने अपनी अकादमिक, प्रशासनिक टीम और छात्रों की सराहना करते हुए कहा कि एलेन को क्षेत्र का नंबर एक संस्थान बनाने का जो सामूहिक सपना था, वह अब साकार हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस मेहनती टीम को अपने लक्ष्य को पाने से कोई नहीं रोक सकता। इस मौके पर करीब 71 छात्रों को पुरस्कार वितरित किए गए, जिनमें नीट-यूजी में ऑल इंडिया रैंक-69 प्राप्त करने वाले सारांश मित्तल को एक लाख रुपए और नीट यूजी में ऑल इंडिया रैंक-304 प्राप्त करने वाली अनुष्का राणा और जेई एडवांस्ड में ऑल इंडिया रैंक-536 हासिल करने वाले केशव मित्तल को 21-21 हजार रुपए नकद पुरस्कार राशि प्रदान की गई। साथ ही अन्य छात्रों को भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही जेई एडवांस्ड के शौर्य अग्रवाल ( ऑल इंडिया रैंक-1141),आदित्य त्यागी (ऑल इंडिया रैंक-1529),कुषाग्र पंत (ऑल इंडिया रैंक-2405),दिव्यांशु रावत (ऑल इंडिया रैंक-2619) और नीट यूजी के इक्शित कोहली (ऑल इंडिया रैंक-2462),
अदीबा नदीम (ऑल इंडिया रैंक-2582),तुषार कुमार (ऑल इंडिया रैंक-3133), अर्श गुसाईं (ऑल इंडिया रैंक- 4065) शामिल थे। साथ ही इस सत्र में उत्तराखंड से एनएसईजेएस के तीनों चयनित विद्यार्थी एलेन के ही छात्र थे, जिन्हें इस विक्ट्री सेलिब्रेशन के दौरान सम्मानित किया गया। इनमें निर्मय प्रताप सिंह,आर्यमन चौबे, रुद्राक्ष रावत शामिल है। वहीं इससे पूर्व गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके पश्चात एलेन देहरादून के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा एकल शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात सदानंद वाणी का प्रेरणादायक भाषण हुआ, जिसमें उन्होंने इस फलदायी यात्रा की नींव रखने वाली सोच पर प्रकाश डाला। एलेन के वाइस प्रेसिडेंट सदानंद वाणी ने कहा कि अभिभावकों द्वारा संस्था में दिखाए गए विश्वास के लिए वह आभारी हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग शाखाएं खोलने का उद्देश्य छात्रों को कोटा में दी जाने वाली शिक्षा और मूल्यों से परिचित कराना था, और आज इन सफल छात्रों को देखकर लगता है कि वह उद्देश्य पूरा हो गया है।
सेंटर हेड विनय माकिन ने उत्तराखंड के छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके साथ जुड़कर ही ऐसा राष्ट्रीय स्तर का गौरवपूर्ण परिणाम संभव हो पाया। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों और सभी आगंतुकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी शुभकामनाएं छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी, जिन्होंने सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment