---Advertisement---

ड्रग्स दिवस पर सम्मान समारोह, योग गीत का शुभारंभ एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की जानकारी

By: Naveen Joshi

On: Thursday, June 26, 2025 10:22 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून | अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा आज अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर प्रेस क्लब, देहरादून में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले प्रमुख व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित व्यक्तित्वों में शामिल रहे: पवन शर्मा, निदेशक, कैलाश अस्पताल,डॉ. शैलेंद्र कौशिक,डॉ. मुकुल शर्मा,गौरव चौधरी,अहसान अहमद,आशीष नौटियाल, प्रतिभा पाटिल, प्रधानाचार्य, एसजीआरआर स्कूल

प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य प्राप्त कर सकता है, बल्कि नशे की लत से भी छुटकारा पा सकता है।

योग गीत/भजन “तन का मंथन, मन का मंथन” का शुभारंभ

इस अवसर पर नवोदित गायक विभु शर्मा की मधुर आवाज़ में तैयार किया गया विशेष योग गीत “तन का मंथन, मन का मंथन” लॉन्च किया गया। इस गीत को प्रमुख संगीत प्लेटफॉर्म जैसे जियोसावन और एप्पल म्यूज़िक पर रिलीज़ किया गया है।

गीत के बोल और संगीत श्रोताओं को प्रेरित करने के साथ ही योग एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों को जनमानस तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
गीत का शुभारंभ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, अध्यक्ष पं. मनमोहन शर्मा, संरक्षक लालचंद शर्मा, महासचिव उमाशंकर तीर्थ पुरोहित और कैलाश अस्पताल के निदेशक पवन शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

हरिद्वार में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का आयोजन

प्रेस वार्ता के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी दी कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड को आगामी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की मेजबानी का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

यह बैठक 27 जून से 29 जून 2025 तक निष्काम ट्रस्ट, भूपतवाला, हरिद्वार में आयोजित की जाएगी। शुभारंभ भूमा निकेतन के पीठाधीश्वर स्वामी अच्युतानंद महाराज तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के कर-कमलों द्वारा होगा। इस बैठक में ब्राह्मण समाज के हित, सामाजिक उत्थान और संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

प्रेस वार्ता में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति:

पं. सुरेंद्र कुमार शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष)

पं. मनमोहन शर्मा (प्रदेश अध्यक्ष)

पं. लालचंद शर्मा (संरक्षक)

पं. पवन शर्मा

पं. उमाशंकर तीर्थ पुरोहित (प्रदेश महासचिव)

इदु शर्मा, अरुण बाला शर्मा, प्रतिमा शर्मा, विभु शर्मा

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment