Prabhat Chingari
gameउत्तराखंड

मानस खंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में आधा दर्जन कोर्स शुरू करने की तैयारी

देहरादून, प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय मानसखंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में पहले साल 6 कोर्स के साथ शुरुआत करने की तैयारी की जा रही है। शनिवार को खेल निदेशालय में विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने यूनिवर्सिटी समेत अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि देश की चुनिंदा 5 – 6 स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कोर्स और सिलेबस का अध्ययन कर बेस्ट करियर ओरिएंटेड कोर्स चुने जाएं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आगामी खेल दिवस 29 अगस्त पर यूनिवर्सिटी के शिलान्यास की सभी तैयारियां कर लें। शुरुआत में यूनिवर्सिटी में खेल सचिव कुलपति, खेल निदेशक कुलसचिव और खेल विभाग के वित्त नियंत्रक वित्त विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बैठक में खेल मंत्री ने नेशनल गेम्स के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब देने के लिए अधिसंख्य पद जल्द सृजित करने की कार्रवाई तेजी से पूरी करने का निर्देश दिया।

इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों के लिए भोजन भत्ता ₹250 से बढ़कर साई के समान करने का प्रस्ताव जल्द तैयार करें। बैठक में इसके साथ ही लिगसी प्लान, गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट और रुद्रपुर शूटिंग रेंज की देखरेख के लिए उत्तराखंड पुलिस के साथ एमओयू करने पर भी चर्चा की गई।

बैठक में प्रमुख विशेष खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक आशीष चौहान, अजय अग्रवाल, उपनिदेशक शक्ति सिंह, महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के प्राचार्य राजेश मंमगाई आदि मौजूद रहे।

Related posts

विधानसभा उप चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों ने किया फ्लैग मार्च

prabhatchingari

आपदा प्रभावित थराली पहुँची अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय टीम, नुक़सान का किया प्रत्यक्ष आकलन

cradmin

पेनेशिया अस्पताल ने अपना पांचवा स्थापना दिवस मनाया

prabhatchingari

सिपन कुमार गर्ग ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया

cradmin

बदलाव की ओर कदम: रेनो इंडिया ने पेश की अपनी पहली डीलरशिप, जो वैश्विक दृष्टिकोण और उत्कृष्टता को दर्शाती है

prabhatchingari

बजट सत्र की तैयारियों को लेकर डीएम व एसपी का कर्णप्रयाग से भराड़ीसैण तक निरीक्षण

cradmin

Leave a Comment