---Advertisement---

पुष्प वर्षा योग 2025 “अतीत की स्मृति, वर्तमान का उत्सव”

By: Naveen Joshi

On: Sunday, June 29, 2025 7:02 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून,
परम पूज्य पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता, गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महामुनिराज के अज्ञानुवर्ती शिष्य, संस्कार प्रणेता एवं जीवन आशा हॉस्पिटल के प्रेरणा स्रोत, आचार्य श्री 108 सौरभ सागर जी महामुनिराज का 31वाँ मंगल पुष्प वर्षायोग इस वर्ष देवभूमि उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सानंद संपन्न होने जा रहा है।
मीडिया समन्वयक मधु जैन ने वर्षायोग संयोजक मंडल के सदस्य रावत रेजिडेंसी, छिदरवाला पहुँचे और पूज्य आचार्य श्री के श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित कर आयोजन हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान आगामी धार्मिक कार्यक्रमों एवं अनुष्ठानों की विस्तृत योजना पर भी चर्चा हुई।

पूज्य आचार्य श्री ने सभी संयोजकों एवं उपसमितियों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए श्रद्धालुओं से वर्षायोग में उत्साहपूर्वक सहभागिता का आह्वान किया, जिससे यह आयोजन भव्य एवं दिव्य रूप प्राप्त कर सके।
मुख्य कार्यक्रम:📅 रविवार, 06 जुलाई 2025
🕢 प्रातः 7:30 बजे – श्रद्धालु रिस्पना पुल पर एकत्रित होंगे।
🕗 प्रातः 8:00 बजे – भव्य पगयात्रा का शुभारंभ।
🕘 प्रातः 9:00 बजे – श्री दिगम्बर जैन पंचायती मंदिर एवं जैन भवन गांधी रोड में मंगल प्रवेश।
यह वर्षायोग, वर्ष 2019 में आयोजित हुए 25वें रजत पुष्प वर्षायोग की स्मृतियों को पुनर्जीवित करता है। पूज्य आचार्य श्री ने अपने प्रवचन में कहा कि “2019 के चातुर्मास में देहरादून में जो आध्यात्मिक बीज बोए गए थे, वे आज इस वर्षायोग के रूप में साकार हो रहे हैं।”
मुख्य मंगल कलश हेतु प्रथम श्रीफल समर्पण:-🔸 रुक्मणि जैन (धर्मपत्नी: सुभाष चंद जैन)
🔸 पुत्र-पुत्रवधू: अमित जैन व दीपा जैन – प्रथम श्रीफल समर्पित कर सौभाग्य प्राप्त किया।
कलश समर्पण;-🔹 इंदु जैन, धर्मपत्नी वीरेंद्र कुमार जैन – परिवार सहित, चमन विहार
🔹 अजय कुमार जैन व नीलम जैन – दिल्ली निवासी
🔹 आशीष जैन व सीमा जैन – राजेंद्र नगर (आशीष कंस्ट्रक्शन)

पूज्य आचार्य श्री ने सभी श्रद्धालुओं को मंगल आशीर्वचनों से अनुग्रहित किया और कार्यक्रम की दिव्यता एवं सफलता की कामना की।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment