Advertisement

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने विधायक अरविन्द पांडे का किया आभार प्रदर्शन

By: Naveen Joshi

On: Monday, June 30, 2025 8:48 PM

Google News
Follow Us

गदरपुर,
गदरपुर विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडे के मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल आज विधायक के कैंप कार्यालय पहुँचा और उनका आभार व्यक्त किया।

यह प्रतिनिधिमंडल गदरपुर के ग्राम आर्यनगर के निवासी अरविन्द आर्य एवं अवनिंद्र आर्य के परिवार के साथ पहुँचा, जो हाल ही में ज़मीन धोखाधड़ी का शिकार हुए। बताया गया कि इन स्वतंत्रता सेनानी परिवार के भाइयों ने मीरगंज (बरेली) में ज़मीन खरीदी थी, परंतु विक्रेताओं द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कर लगभग ₹2 करोड़ की ठगी की गई। जब परिवार ने विरोध किया तो विक्रेताओं ने ₹10 लाख और मांगे और न तो ज़मीन का कब्जा दिया, न ही दाखिल-खारिज कराई।

स्थिति गंभीर होने पर, पीड़ितों ने विधायक अरविन्द पांडे से संपर्क किया। विधायक पांडे ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वयं निगरानी में रखा और एसएसपी बरेली से बात कर एफआईआर दर्ज कराई। पीड़ित पक्ष को त्वरित राहत मिली और आत्महत्या जैसे विचारों से उबरने में सहायता मिली।

अनिल शर्मा ने कहा, “विधायक अरविन्द पांडे जी ने राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के नाते हमारी मदद की, यह सराहनीय है।”

विधायक पांडे ने कहा, “मैं गदरपुर विधानसभा का विधायक हूँ, और मेरा कर्तव्य है कि किसी के साथ भेदभाव किए बिना न्याय दिलाऊँ। यह परिवार स्वतंत्रता सेनानी का परिवार है, इनका दर्द मेरा दर्द है।”

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

October 24, 2026

October 24, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

October 23, 2026

Leave a Comment