Prabhat Chingari
उत्तराखंडधर्म–संस्कृति

माँ डाटवाली मनोकामना सिद्ध पीठ के 222वें वार्षिकोत्सव का तृतीय दिवस श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगा

देहरादून, माँ डाटवाली मनोकामना सिद्ध पीठ के 222वें वार्षिकोत्सव का तीसरा दिन पूरी भक्ति, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर संकटमोचन श्री हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा, सुंदरकाण्ड पाठ, भजन संध्या तथा भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुए।

पूजन का शुभारंभ सायं 4:00 बजे मंत्रोच्चारों के साथ हुआ। हनुमान जी की पूजा पीठ के महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के पावन सान्निध्य में संपन्न हुई, जिसे आचार्य अनूप ममगाई, आचार्य शैलेन्द्र थपलियाल एवं आचार्य प्रवीण जुयाल द्वारा विधिपूर्वक सम्पन्न कराया गया।

सायं 5:30 बजे श्रद्धालु हरिपाल आहूजा द्वारा संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तों ने एकाग्रचित्त होकर भाग लिया और वातावरण हनुमान चालीसा, राम नाम और भक्ति रस से गुंजायमान हो उठा।

रात्रि 8:00 बजे संकटमोचन हनुमान जी की महाआरती की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने दीप प्रज्वलन कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके पश्चात माँ डाटवाली और हनुमान जी के भजनों की प्रस्तुति ने भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। भजनों पर श्रद्धालुजन भक्ति में लीन होकर नृत्य करते दिखे।

कार्यक्रम के समापन पर भक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया और पुण्य लाभ अर्जित किया।

इस अवसर पर शुभम गोस्वामी, संयम गोस्वामी, दिनेश अग्रवाल (टीटू भाई), गौरव कुमार, नरसिंह दास, हरीश मारवाह, गोकुल परविंदा, अश्वनी अग्रवाल, विक्की खत्री, शिवम गोयल, राम पद जना, सुनील आहुजा, विकास मल्होत्रा, गौतम प्रजापति, श्रवण वर्मा, धरम सोनकर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं मातृशक्ति उपस्थित रही। सभी ने मिलकर माँ डाटवाली और श्री हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम में अनुशासन, भक्ति और संगठन की सुंदर छवि देखने को मिली। आगामी दिवसों में भी वार्षिकोत्सव के विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Related posts

पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के लिए आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर

prabhatchingari

हेमा की जीत का श्रेय संगठन को : रेखा आर्या

cradmin

चतुर्थ केदार भगवान श्री रुद्रनाथ जी की डोली धाम के लिए प्रस्थान

prabhatchingari

एडीफाई वर्ल्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सीखें हथकरघा एवं हस्तशिल्प की बारीकियां।

cradmin

कॉफी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा देहरादून में पहला बरिस्ता प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू होने जा रहा है।

prabhatchingari

सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में कार्यशाला का आयोजन*

prabhatchingari

Leave a Comment