Prabhat Chingari
उत्तराखंड

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न – अमित अग्रवाल

देहरादून- जल जीवन मिशन के कार्यों से जुड़े परेशान ठेकेदारों को धन मिलने की सारी उम्मीदें ध्वस्त दिखती नजर आ रही है। उत्तराखंड पेयजल निगम ने अपने अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ ऑनलाइन मीटिंग किया एवं इस मीटिंग में काम बंदी से मना करते हुए काम न करने पर पेनल्टी और अनुबंध निरस्त करने का दबाव बनाया। देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा ” इन दबाव से जल जीवन मिशन से जुड़े सभी ठेकेदार जो बैंक का ब्याज एवं सप्लायर, लेबर कॉस्ट का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं उन सभी को मानसिक आघात एवं दबाव पहुंचा है। अब जल जीवन मिशन के ठेकेदारों को जल निगम के अधिकारियों से कोई उम्मीद नहीं दिख रही है, उनकी उम्मीदें अब बस राज्य सरकार और केंद्र सरकार से हैं। उन्होंने कहा जल संस्थान के सीजीएम ने पूर्ण कार्य की सिक्योरिटी और टीपीआई का 25% धनु राशि अबमुक्त करने एवं एक्स्ट्रा बिल आइटम को तुरंत माप पुस्तिका पर लाने का निर्देश दिया है जो ठेकेदारों के लिए इन परिस्थितियों में अच्छी बात है। परंतु उत्तराखंड पेयजल निगम के मुख्य अभियंता द्वारा यही निर्देश फरवरी माह में भी दिए गए थे परंतु आज तक कोई कार्रवाई उसके ऊपर नहीं की गई। उन्होंने कहा कम्युनिटी कंट्रीब्यूशन का 5% पैसा अनुबंध से काटा जाना उचित नहीं हैं क्यूंकि स्कीम का संचालन विभाग द्वारा किया जाएगा, पानी के बिलों की वसूली उन्ही के द्वारा की जानी हैं इसीलिए ठेकेदार के अनुबंध से काटी जानी उचित नहीं हैं। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए लगता है कि समस्त ठेकेदार जो जल जीवन मिशन से जुड़े हुए हैं धन का आवंटन न होने के कारण काम को पूर्ण करने में सक्षम नहीं है।” सभी सदस्यों ने कार्य न करने में असमर्थता जताई।

देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष अमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष सचिन मित्तल, महासचिव सुनील गुप्ता, शौरभ गोयल, आर के इंजिनियर, पंकज अवस्थी, जितेंद्र मलिक, ध्रुव जोशी इव अन्य सौ से अधिक सदस्य इस ऑनलाइन बैठक के दौरान मौजूद रहे।

Related posts

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा ‘जलविद्युत क्षमता के दोहन’ पर लहर कॉन्क्लेव का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

prabhatchingari

नीरजा ग्रीन मारपीट प्रकरण में 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई

cradmin

मोबाइल लूट की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

prabhatchingari

सतत् नवाचार से ही संभव है दीर्घकालिक प्रगति

cradmin

हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी: आत्मनिर्भर भारत की ओर भाजपा का संकल्प

cradmin

एलेन नॉर्थ जोन ने लॉन्च किया स्टारनेक्स्ट (2025) -महत्वाकांक्षी छात्रों के लिए प्रतियोगी छात्रवृत्ति-कम-प्रवेश परीक्षा

cradmin

Leave a Comment