देहरादून,
कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र की पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अनित कुमार पाल (19 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का निवासी है और वर्तमान में देहरादून की सिघलमंडी रेलवे कॉलोनी में रह रहा था।
पटेलनगर क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री को अनित कुमार पाल द्वारा बहलाकर ले जाया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत पर कोतवाली पटेलनगर में मु0अ0सं0- 345/2025 अंतर्गत धारा 65(1)/137(2)/190 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सुरागरसी व पतारसी कर, मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: अनित कुमार पाल
- पिता का नाम: महेन्द्र पाल
- स्थायी पता: ग्राम सिरौद अंगदपुर, थाना मीरगंज, जिला बरेली (उ.प्र.)
- वर्तमान पता: क्वार्टर नम्बर टी-43 ए, रेलवे डाउन कॉलोनी, सिघलमंडी, कोतवाली नगर, देहरादून
- उम्र: 19 वर्ष
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:
- निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पटेलनगर
- व0उ0नि0 कुलदीप शाह, कोतवाली पटेलनगर
- म0उ0नि0 सुधा रावत
