---Advertisement---

गुरु पूर्णिमा पर्व पर श्री दरबार साहिब में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम…

By: Naveen Joshi

On: Thursday, July 10, 2025 6:54 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने संगतों को दिए दर्शन, गुरु महिमा का कराया स्मरण

देहरादून। श्री दरबार साहिब, दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज में गुरुवार को गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और संगतें दरबार साहिब पहुंचीं और श्री गुरु राम राय जी महाराज के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

पावन पर्व के उपलक्ष्य में श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने विशेष पूजा-अर्चना की और संगतों को गुरु के उपदेशों का महत्व समझाते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने कहा कि गुरु अज्ञानता के अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। गुरु जीवन के वास्तविक पथप्रदर्शक होते हैं, जिनके बताए मार्ग पर चलकर आध्यात्मिक

और नैतिक ऊंचाइयों को प्राप्त किया जा सकता है।

श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने अपने उद्बोधन में ब्रह्मलीन गुरु श्रीमहंत इन्दिरेश चरण दास जी महाराज को श्रद्धापूर्वक स्मरण करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। संगतों ने दरबार परिसर में दर्शन, पूजन व अरदास की और श्री झंडे जी पर शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और भव्यता का दिव्य वातावरण बना रहा। कार्यक्रम के उपरांत विशेष लंगर प्रसाद की भव्य व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया ।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment