---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने कलश यात्रा को दिखाई हरी झंडी

By: Naveen Joshi

On: Friday, July 11, 2025 11:55 AM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

देहरादून, कुशीनगर में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक हेतु उत्तराखंड से पवित्र नदियों का जल हुआ रवाना

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास, देहरादून से भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक हेतु रवाना होने वाली कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह यात्रा कुशीनगर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित होने वाले भव्य जलाभिषेक कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें देशभर की 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड की दिव्य एवं पवित्र नदियों से संकलित जल से भरे कलशों को रवाना करते हुए कहा कि यह यात्रा देवभूमि उत्तराखंड की आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा का गौरवशाली प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक समन्वय और धार्मिक चेतना को बल प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर 1008 डॉ. स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष  विनय राय सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment