Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

नशा तस्करों पर सख्ती: भारी बारिश में एसएसपी दून पहुँचे ग्राउंड जीरो

 

मलीन बस्तियों में सक्रिय तस्करों पर लगेगी लगाम, नियमित चेकिंग के निर्देश

देहरादून,
शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के बढ़ते मामलों को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी)  ने भारी बारिश के बीच खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। झुग्गी-झोपड़ी और मलीन बस्तियों में नशा कारोबार की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई।

एसएसपी ने कोतवाली क्षेत्रांतर्गत मद्रासी कॉलोनी तथा पटेलनगर थाना क्षेत्र की ब्रह्मपुरी बस्ती का दौरा कर मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नशा कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने मलिन बस्तियों, सुनसान स्थलों और खंडहरों में नशा करने वाले युवाओं और नशा तस्करों की धरपकड़ के लिए नियमित रूप से विशेष चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व में नशा तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने और उनकी अवैध संपत्तियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर शहर भर में संदिग्ध स्थानों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे नशे के कारोबार को जड़ से खत्म किया जा सके।

Related posts

जनमानस के द्वार जाकर उनकी समस्याओं का निराकरण करना है शिविर का उद्देश्य :डीए

prabhatchingari

राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक दर्शन सिंह रावत को सम्मानित किया गया

prabhatchingari

कंज़्यूमर अवेयरनेस भारत यात्रा” से उपभोक्ताओं को किया गया जागरूक

cradmin

केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी ने किये भगवान बदरीविशाल के दर्शन…

cradmin

DAV कॉलेज की दीवार गिरने से युवती की मौत, हाल ही मै लगी थी सरकारी नौकरी।

prabhatchingari

एसडीजी एचीवर अवार्ड मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया सम्मानित।

prabhatchingari

Leave a Comment