---Advertisement---

नशा तस्करों के खिलाफ एक्शन मोड में दून पुलिस 06 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 15, 2025 4:25 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून, 
“ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” अभियान के तहत देहरादून पुलिस लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में सहसपुर थाना पुलिस ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 19.53 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 06 लाख रुपये आंकी जा रही है।

पुलिस टीम ने यह कार्रवाई जेबीआईटी कॉलेज के पास और धर्मावाला क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मो. आशिक (उम्र 30) और रहमान (उम्र 24) शामिल हैं, दोनों निवासी महमूदनगर, सहसपुर हैं। पुलिस ने इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

बरामदगी विवरण:

  • आशिक के कब्जे से 8 ग्राम स्मैक
  • रहमान के कब्जे से 11.53 ग्राम स्मैक

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे दिहाड़ी मजदूरी करते हैं और स्वयं भी नशे के आदी हैं। अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए ही वे नशा तस्करी में संलिप्त हो गए थे। आरोपी रहमान पूर्व में भी चोरी और एनडीपीएस एक्ट में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. मो. आशिक पुत्र मो. वकील, निवासी महमूदनगर शंकरपुर, रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून।
  2. रहमान पुत्र लियाकत अली, निवासी महमूदनगर छोटा रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

  • उप निरीक्षक मंगेश कुमार
  • उप निरीक्षक विवेक राठी
  • कांस्टेबल सचिन
  • कांस्टेबल सदीप कुमार
  • कांस्टेबल नवबहार सिंह
  • कांस्टेबल अनिल कुमार

एसएसपी देहरादून के निर्देशानुसार जनपद भर में ऐसे अभियुक्तों की पहचान कर उनके खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है, ताकि नशा मुक्त देवभूमि का सपना साकार किया जा सके।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment