Prabhat Chingari
उत्तराखंडजीवन शैली

हरेला पर्व: परंपरा नहीं, पर्यावरणीय जिम्मेदारी की अभिव्यक्ति – बंशीधर तिवारी

 

देहरादून, 
उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और पर्यावरणीय चेतना का प्रतीक हरेला पर्व मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) द्वारा एक वृहद वृक्षारोपण अभियान के माध्यम से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डिफेंस कॉलोनी स्थित गौरा देवी पार्क और नव-निर्माणाधीन आढ़त बाजार क्षेत्र में सैकड़ों पौधे रोपे गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10 बजे MDDA के उपाध्यक्ष  बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान सचिव मोहन बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, मुख्य अभियंता एचसीएस राणा समेत प्राधिकरण के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

गौरा देवी पार्क में 500 से अधिक पौधों का रोपण किया गया, वहीं आढ़त बाजार में जामुन, नीम, आंवला, कटहल, पाम जैसे फलदार एवं औषधीय महत्व के पौधे लगाए गए। प्राधिकरण ने लगभग 25,000 से 30,000 पौधों का वितरण भी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों, स्थानीय नागरिकों और हितधारकों को किया। साथ ही, शिमला बायपास सहित अन्य चिन्हित स्थलों पर भी इतने ही पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।

इस अवसर पर  तिवारी ने कहा, “हरेला केवल पर्व नहीं, यह हमारी पर्यावरणीय जिम्मेदारियों की अभिव्यक्ति है। यह अभियान हरित जीवनशैली की ओर एक ठोस कदम है, जिसमें नागरिकों की भागीदारी अत्यंत सराहनीय है।” उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल वृक्षारोपण तक सीमित न रहकर, स्थायी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगी।

MDDA की यह पहल केवल हरियाली बढ़ाने का उपक्रम नहीं, बल्कि हरित शहरी विकास की ओर एक समर्पित प्रयास है जिसमें जनसहभागिता को प्राथमिकता दी गई है।

Related posts

सीएम धामी की आदर्श राज्य की परिकल्पना को धरातल पर उतारने के प्रयास में प्रोजेक्ट उत्कर्ष के अंतर्गत जुटे ,डीएम

prabhatchingari

प्रोजेक्ट स्वयं: वालचंद प्लस हरित क्षेत्र में टिकाऊ भविष्य के लिए युवाओं को सशक्त बनाना

prabhatchingari

कश्मीर में शहीद हुए जवानों को मोरारीबापू की श्रद्धांजलि और परिवारजनों को सहायता

cradmin

सरकारी भूमि के अतिक्रमण पर डीएम गंभीर, प्रत्येक सप्ताह करेंगे मॉनिटिरिंग।

prabhatchingari

वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 का शुभारंभ, केवाईसी पर जागरूकता पर जोर

cradmin

भारतीय जनता पार्टी का 45 वे स्थापना दिवस पर झंडारोहण किया : महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल

prabhatchingari

Leave a Comment