Prabhat Chingari
उत्तराखंड

ग्राफिक एरा ने बांटा खाद्यान्न

देहरादून,   किसी को भूखा न रहने देने के अभियान के तहत ग्राफिक एरा ने देहरादून और नैनीताल जनपदों में विभिन्न स्थानों पर खाद्यान्न का वितरण किया। इस दौरान अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को खाद्यान्न,  दाल,  तेल,  मसाले और चीनी के पैकेट दिये गये।

ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ राखी घनशाला ने देहरादून में भारूवाला ग्रांट, सहारनपुर रोड और धूलकोट में लोगों को खाद्य सामग्री के पैकेट प्रदान किये। इन पैकेट में पांच छह लोगों के परिवार की करीब 10 दिन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आटा,  दाल,  चावल,  तेल,  मसाले,  चीनी,  चाय पत्ती आदि शामिल किए गए हैं।

भीमताल क्षेत्र में ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के निदेशक अनिल नायर ने जरूरतमंदों को खाद्यान्न के पैकेट बांटे। गौरतलब है कि ग्राफिक एरा ने कोरोना काल में सरकार के किसी को भूखा न रहने के अभियान में शामिल होकर खाद्यान्न वितरण अभियान शुरू किया था। इसके बाद से यह सिलसिला जारी है।

Related posts

CAU ने खिलाड़ियों के लिए सख्त कोड ऑफ कंडक्ट किया लागू

cradmin

महिला वर्ल्ड कप जीतने पर ग्राफिक एरा में जश्न स्नेह राणा ने कहा—जो करें, दिल से करें

cradmin

ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में बोले- नितिन गडकरी नौकरी मांगने वाले नहीं, देने वाले बनो”

cradmin

SIR में हर बूथ पर तैनात होंगे आईटी वॉलंटियर्स

cradmin

राज्य स्थापना पर माननीय राज्यपाल, उत्तराखंड द्वारा SDRF के अधिकारियों को पुलिस पदक से सम्मानित

prabhatchingari

जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न – अमित अग्रवाल

cradmin

Leave a Comment