Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

बड़ी कार्रवाई: ₹70 करोड़ की ज़मीन फर्जीवाड़े में हरक सिंह रावत, पत्नी समेत पाँच पर ईडी ने दाखिल की चार्जशीट

 

देहरादून, 
उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) देहरादून ने मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के तहत हरक सिंह, उनकी पत्नी दीप्ति रावत सहित पांच लोगों के खिलाफ विशेष पीएमएलए कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है।

चार्जशीट में अन्य आरोपियों में सेवानिवृत्त अनुभाग अधिकारी वीरेंद्र सिंह कंडारी, लक्ष्मी राणा, और श्रीमती पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट का नाम भी शामिल है। मामला सहसपुर थाने में दर्ज भूमि धोखाधड़ी के मुकदमे से जुड़ा है, जिसकी जांच ईडी द्वारा की गई थी।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने साजिश रचकर सहसपुर क्षेत्र की कीमती भूमि को बहुत कम दामों में दीप्ति रावत और विजयलक्ष्मी सिंह राणा के नाम पंजीकृत कराया। खास बात यह रही कि यह लेन-देन हाई कोर्ट की रोक के बावजूद हुआ, जिसमें पावर ऑफ अटॉर्नी के ज़रिए ज़मीन की रजिस्ट्री करवाई गई।

ईडी की रिपोर्ट के मुताबिक, दीप्ति रावत के नाम खरीदी गई यह जमीन अब ‘दून इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज’ का हिस्सा बन चुकी है, जो श्रीमती पूर्णा देवी मेमोरियल ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित है। यह संस्थान हरक सिंह रावत और उनके करीबी लोगों द्वारा संचालित किया जा रहा है।

इस मामले में ईडी ने जनवरी 2025 में लगभग 101 बीघा जमीन को अस्थायी रूप से अटैच करने का आदेश जारी किया था। जिसकी खरीद कीमत 6.56 करोड़ रुपये जबकि बाज़ार मूल्य 70 करोड़ रुपये से अधिक आंका गया है।

अब विशेष अदालत द्वारा चार्जशीट का संज्ञान लिए जाने के बाद ट्रायल की प्रक्रिया शुरू होगी, जिससे हरक सिंह रावत और अन्य आरोपियों की कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Related posts

दून पुलिस का बड़ा खुलासा: वाहन चोरी की दो वारदातों का पर्दाफाश, एक शातिर चोर गिरफ्तार

cradmin

टीएचडीसीआईएल ने टिहरी में राष्ट्रीय स्तर के वाटर स्पोर्ट्स कप 2024 का शुभारंभ किया

prabhatchingari

आराधना महोत्सव के जरिए समाज में जागी आध्यात्मिक चेतना: अभिनव थापर

cradmin

रन फॉर यूनिटी” के तहत दून पुलिस ने किया जन-जागरूकता अभियान का आयोजन

cradmin

2047 तक विकसित भारत के निर्माण में पोषण होगा आधार: रेखा आर्या

cradmin

सरकार आपके द्वार: सुदूरवर्ती सोरना में बहुउद्देशीय शिविर, 677 लोग हुए लाभान्वित

cradmin

Leave a Comment