Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

भाजपा ने नारों को यथार्थ में बदला : रेखा आर्या

ताकुला में चंपा देवी के समर्थन में जनसभा

अल्मोड़ा,कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने रविवार को ताकुला में भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी चंपा देवी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया।

सभा में रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की डबल इंजन सरकार ने जनता को रसोई गैस, राशन, आवास, किसान सम्मान निधि जैसी सुविधाएं दी हैं। यदि जनता जिला पंचायत चुनाव में भी समर्थन देती है, तो विकास की रफ्तार और तेज होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादों को धरातल पर उतारा है। विकासवादी राजनीति भाजपा की पहचान बन चुकी है। उन्होंने महिलाओं से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

सभा में मंडल अध्यक्ष जगदीश डंगवाल, महामंत्री भूधर भाकुनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोविंद चौहान, वीरेंद्र सिंह, प्रताप सिंह, भूपाल रावत, बालम सुयाल, संदीप भीम, प्रदीप नगरकोटी, मदन बिष्ट, सोहन कुमार, प्रकाश राम सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

द पेस्टल वीड स्कूल ने रोमांचक फाइनल में जीत दर्ज कर पीपीएसए अंडर 12 & 14 बॉयज़ बास्केटबॉल टूर्नामेंट जीता

prabhatchingari

बीएसएफ की हीरक जयंती पर 19 अप्रैल को दौड़ेगा उत्तराखंड, विजेताओं पर होगी 10 लाख की धनवर्षा*

cradmin

अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव 1 मार्च से ऋषिकेश में होगा

prabhatchingari

महाविद्यालय जोशीमठ में छात्र संघ चुनाव 27 सितंबर को सम्पन्न

cradmin

सैकड़ों गांवों व बद्रीविशाल से भेंट करने के बाद बिजराकोट क्षेत्र के आराध्य देव रावल व लाटू की देवरा यात्रा पहुंची अपने क्षेत्र बमोथ व गडुना में*

prabhatchingari

20वां नाबोत्सव का हुआ समापन, उत्तराखंड ने किया शानदान प्रदर्शन

cradmin

Leave a Comment