Advertisement

,

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने की दिशा में चमोली पुलिस सक्रिय

By: Naveen Joshi

On: Monday, July 21, 2025 3:01 PM

Google News
Follow Us
------

 

चमोली (प्रदीप लखेड़ा)।
जिला पंचायत सभागार  को पुलिस अधीक्षक चमोली  सर्वेश पंवार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी एवं सम्मेलन आयोजित किया गया। बैठक में जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी, स्थायी अभिसूचना इकाई, दूरसंचार, अग्निशमन सेवा एवं अन्य शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

एसपी पंवार ने कहा कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 जनपद पुलिस के लिए एक बड़ी एवं संवेदनशील चुनौती है। सीमित संसाधनों के बावजूद पुलिस को चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराना है।

उन्होंने चुनाव को ध्यान में रखते हुए निरोधात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा की और अब तक की प्रगति पर असंतोष जताते हुए सभी थाना प्रभारियों को कठोर निर्देश दिए कि वे शेष समय में प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

एसपी ने मामलों की विवेचनात्मक गुणवत्ता में सुधार पर जोर देते हुए POCSO Act, NDPS Act और IT Act से संबंधित मामलों की गंभीरता से जांच करने तथा समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिया

वर्ष 2026 में प्रस्तावित नन्दा देवी राजजात यात्रा को लेकर संबंधित थाना क्षेत्रों को अभी से योजना, निरीक्षण और समन्वय पर कार्य करने को कहा गया। मंदिर समितियों, ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों के साथ बैठक कर यात्रा के सुरक्षा प्रबंधन, चिकित्सा सहायता, आपदा प्रबंधन एवं लॉजिस्टिक व्यवस्था की तैयारियों पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बैठक में गैरसैंण में प्रस्तावित मानसून सत्र के दृष्टिगत पुलिस तैयारियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
इसके अलावा 60 या 90 दिनों की समयसीमा वाले मामलों, जिनमें आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं, उनके शीघ्र निस्तारण की भी समीक्षा की गई।

जिले में लंबित मालों के निस्तारण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि थाना प्रभारी इस अभियान का स्वयं नेतृत्व करें।

बैठक के अंत में विगत माह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग  अमित सैनी, सीएफओ  गिरीश बिष्ट, सहायक अभियोजन अधिकारी  पूजा देवी, जिला शासकीय अधिवक्ता  प्रकाश भंडारी सहित समस्त शाखा प्रमुख उपस्थित रहे।

 

Static 1 Static 1

Naveen Joshi

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Leave a Comment