---Advertisement---

पंचायत चुनावों में शराब बांटने के मंसूबों पर दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By: Naveen Joshi

On: Tuesday, July 22, 2025 12:29 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून, सेलाकुई  दून पुलिस ने आगामी पंचायत चुनावों के दौरान मतदाताओं को लुभाने के उद्देश्य से अवैध शराब की तस्करी कर रहे दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके मंसूबों को विफल कर दिया है। आरोपियों के पास से कुल 12 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब और दो वाहन (एक लग्जरी कार व एक स्कूटी) बरामद की गई है।

👉 चुनावी माहौल में शराब तस्करी को लेकर SSP देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के दिए थे निर्देश, जिसके अनुपालन में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई।

🔍 कार्रवाई का विवरण:

थाना सेलाकुई पुलिस की गठित टीम द्वारा दिनांक 21 जुलाई को दो अलग-अलग स्थानों पर रूटीन चेकिंग के दौरान:

  • लेबर चौक के पास, एक सफेद सुजुकी ब्रेज़ा (UK07FT-4881) से विशाल रावत नामक आरोपी को 10 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ पकड़ा गया।
  • पुरानी पुलिस चौकी, सेलाकुई के पास एक स्कूटी (UK16E-4881) से शिवम कश्यप को 2 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

🚔 गिरफ्तार आरोपी:

  1. विशाल रावत, पुत्र त्रिलोक रावत, निवासी हरिपुर, थाना सेलाकुई, उम्र 39 वर्ष
  2. शिवम कश्यप, पुत्र महेन्द्र कश्यप, निवासी तिपरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष

📦 बरामद माल:

विशाल रावत से:

  • 02 पेटी (24 बोतल) ROYAL STAG CLASSIC WHISKY
  • 05 पेटी (120 अध्धे) ROYAL STAG CLASSIC WHISKY
  • 03 पेटी (128 पव्वे) IMPERIAL BLUE HAND PACKED GRAIN WHISKY
  • एक कार: SUZUKI BREZZA (UK07FT-4881)
  • शिव कश्यप :
  • 02 पेटी (96 पव्वे) 8 PM GOLD WHISKY
  • एक स्कूटी: (UK16E-4881)

👮 पुलिस टीम:

  • थानाध्यक्ष: पी. डी. भट्ट
  • व0उ0नि0: जितेंद्र कुमार
  • हे0का0: महेंद्र सिंह
  • का0: प्रवीन कुमार
  • का0: फरमान अली

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकारा कि यह शराब आगामी पंचायत चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने हेतु लाई गई थी।

दून पुलिस की यह कार्रवाई पंचायत चुनावों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की दिशा में एक अहम कदम है।

For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment