Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

चुनाव में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, दो तस्कर गिरफ्तार

 देहरादून,आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार, संयुक्त आबकारी आयुक्त श्री रमेश चौहान की निगरानी तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री के. पी. सिंह के निर्देशन में एक विशेष अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने चकराता क्षेत्र के हरबर्टपुर के निकट बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

21 जुलाई 2025 की देर रात को की गई इस कार्रवाई में टीम द्वारा एक बोलेरो वाहन को रोका गया, जिसमें अवैध रूप से 25 पेटी अंग्रेजी शराब (ब्रांड: रॉयल स्टैग, “For Sale in Chandigarh Only”) का परिवहन किया जा रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि शराब को आगामी चुनाव में खपत के उद्देश्य से लाया जा रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 63/72 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

इस सफल अभियान में निम्नलिखित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही:

आबकारी निरीक्षक: प्रेरणा बिष्ट, शिव प्रसाद व्यास, विजेंद्र भंडारी, वीरेंद्र कुमार जोशी, रीना रौठाण
उप आबकारी निरीक्षक: भजन चौहान, उमराव राठौर, पान सिंह राणा, शोबन रावत
मुख्य आरक्षी एवं स्टाफ: आशीष प्रकाश, अर्जुन सिंह, मोहित, राकेश, भास्कर, दीपेंद्र, नौशाद, हेमंत, यशपाल आदि।

आबकारी विभाग उत्तराखंड जनता से अपील करता है कि किसी भी प्रकार की अवैध शराब की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि समाज में नशा तस्करी जैसी प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Related posts

चमोली में कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, वीर नारियां सम्मानित

cradmin

ग्राफिक एरा में करियर काउंसलिंग वीक…

cradmin

विश्व संवाद केंद्र में रंगों के साथ विचारों की भी बौछार

cradmin

देहरादून का प्रतिष्ठित होटल ‘द सॉलिटेयर’ बना ‘प्राइड प्रीमियर सॉलिटेयर

cradmin

प्रेम संबंधों में विवाद बना हमले की वजह, आरोपी युवक गिरफ्तार

cradmin

GSTAT देहरादून बेंच के सदस्यों ने संभाला कार्यभार, कर विवाद समाधान को मिली मजबूती

cradmin

Leave a Comment