Prabhat Chingari
उत्तराखंडस्वास्थ्य

महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों ने जाॅचां नारी निकेतन की संवासिनों का स्वास्थ्य

देहरादून।  महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून द्वारा नारी निकेतन केदारपुरम, मोथरोवाला रोड में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 103 संवासनियों समेत कुल 130 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।  महंत इन्दिरेश अस्पताल की टीम नारी निकेतन की संवासनियां के लिए स्वास्थ्य सेवाएं लेकर उनके द्वार पर पहुंची। यह देखकर सवांसनियों ने प्रसन्नता जाहिर की और मेडिकल टीम का आभार जताया।
शिविर का शुभारंभ जिला प्रोबेशनल अधिकारी श्रीमती मीना बिष्ट ने किया। उन्होंने  महंत इन्दिरेश अस्पताल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन  महंत देवेंद्र दास जी महाराज समाज के कमजोर वर्गों की सेवा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहे हैं। यह स्वास्थ्य शिविर उसी सेवा भावना का परिचायक है। शिविर में अस्पताल की विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किए तथा रोगियों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। साथ ही आवश्यक दवाएं भी मुफ्त में वितरित की गईं।
विशेषज्ञ डॉक्टरों में डॉ. रोहिताश शर्मा (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. कनुप्रिया (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. चेतन्य (छाती एवं श्वास रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ. दीपांक चैधरी (त्वचा रोग विशेषज्ञ) शामिल रहे। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी  विवेक शर्मा एवं नारी निकेतन के स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

Related posts

देहरादून में नाबार्ड ने किसानों के लिये जैविक कृषि उत्पादों का तीन दिवसीय मेला का किया मंच…..

prabhatchingari

बद्री फल का उत्पादन बढ़ाने के लिए दिया मार्केटिंग का सुझाव

prabhatchingari

इस जिले के लिए विमान सेवा अगले महीने शुरू हो सकती है।

prabhatchingari

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय की ओर से मुख्यमंत्री धामी का जोरदार स्वागत

prabhatchingari

जीवन राज जिला अध्यक्ष, देवेन्द्र मेहरा महामंत्री मनोनीत

prabhatchingari

सीव्यू सेवा ट्रस्ट प्रदेश के नेत्रहीन लोगों को मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया

cradmin

Leave a Comment