Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

सरतली वार्ड के सम्मानित मतदाताओं से विनम्र अपील

नैनबाग/सरतली ,लोकतंत्र में चुनाव लड़ना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है। किंतु किसी भी प्रत्याशी के विरुद्ध झूठी अफवाहें फैलाना, उसकी छवि को धूमिल करना और मतदाताओं को भ्रमित करना एक अत्यंत निंदनीय व अलोकतांत्रिक कृत्य है। यह न केवल उस प्रत्याशी की छवि को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि उसके साथ जुड़े समर्पित व ईमानदार कार्यकर्ताओं की मेहनत और सम्मान का भी अपमान करता है।

हम सभी प्रत्याशियों से आग्रह करते हैं कि लोकतंत्र की मर्यादा बनाए रखें और चुनावी समर को विकास, सद्भाव और मूल मुद्दों के आधार पर लड़ें।
व्यक्तिगत आरोपों, अफवाहों तथा भ्रम की राजनीति से परहेज करें।

सरतली वार्ड की जनता आज जागरूक है। वह अब वादों से नहीं, कार्य, विकास और सच्चाई के आधार पर ही अपना निर्णय लेगी।

चलें, एक स्वस्थ, सकारात्मक और लोकतांत्रिक चुनाव की ओर

Related posts

श्रीनगर बैराज से एसडीआरएफ ने किया शव बरामद….

prabhatchingari

धामी कैबिनेट ने किसानों से लेकर शिक्षा व आवास तक, छह बड़े फैसले

cradmin

विरासत की पहली शाम छोलिया नृत्य और वायलिन वादन के नाम रही

prabhatchingari

लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है

prabhatchingari

चीन सीमा से जोड़ने वाला तमक पुल भारी बारिश में बहा, 14 गांवों का संपर्क टूटा

cradmin

गुरु बिना जीवन अधूरा: आचार्य श्री सौरभसागर का भक्तिमय प्रवास क्लेमेंट टाउन

cradmin

Leave a Comment