Prabhat Chingari
अपराधउत्तराखंड

अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ — 20 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

 

देहरादून, 
पंचायत चुनाव के मद्देनज़र आबकारी विभाग की सक्रियता रंग ला रही है। आबकारी आयुक्त महोदय के आदेश पर गठित संयुक्त टीम ने देर रात्रि करीब 1 बजे एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया। इस अभियान का पर्यवेक्षण संयुक्त आबकारी आयुक्त  रमेश चौहान तथा निर्देशन जिला आबकारी अधिकारी  के.पी. सिंह द्वारा किया गया। जनपदीय प्रवर्तन की प्रभारी  प्रेरणा बिष्ट के नेतृत्व में गठित टीम ने सहसपुर क्षेत्र में बड़ी सफलता अर्जित की। टीम द्वारा सहसपुर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट डिज़ायर कार से 999 फाइन व्हिस्की (For Sale in Chandigarh Only) ब्रांड की 10 पेटी अंग्रेजी शराब की तस्करी पकड़ी गई। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।उसी क्षेत्र में एक घर पर दबिश दी गई, जहाँ से इसी ब्रांड की 10 पेटी शराब और बरामद की गई। इस दबिश में एक और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

  • कुल 20 पेटी अंग्रेजी शराब (For Sale in Chandigarh Only)
  • तीन अभियुक्त गिरफ्तार
  • अभियुक्तों पर धारा 63/72 उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है

सेक्टर 2 के आबकारी निरीक्षक विजेंद्र भंडारी, मसूरी के आबकारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार जोशी, उप निरीक्षक उमराव सिंह राठौर, एस.एस. रावत, आशीष प्रकाश, मैठाणी, हेड कांस्टेबल अर्जुन, राकेश, हेमंत, भास्कर, भीम, गजेंद्र एवं नौशाद आदि अभियान में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।पंचायत चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब की रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा संदिग्ध स्थलों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Related posts

देश की पहली इंडोर आइस स्केटिंग नेशनल चैंपियनशिप का मेजबान बना देहरादून : रेखा आर्या

cradmin

नशा तस्करों पर एएनटीएफ का हंटर, 105 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

cradmin

वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने चलाया बचाव अभियान…..

prabhatchingari

मुख्यमंत्री धामी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2025 के पहले दल को किया रवाना

cradmin

अनियंत्रित बस पलटी, SDRF की तत्परता से बचीं कई जानें

cradmin

उपनल कार्मिक की दुर्घटना में मृत्यु होने पर आश्रित को मिलेगी 50 लाख का सहायता राशि, सभी 23 हजार कार्मिक होंगे लाभान्वित

prabhatchingari

Leave a Comment