Prabhat Chingari
उत्तराखंडराजनीती

LUCC और सोशल बेनिफिट घोटाले में समानता स्पष्ट, फिर दोहरे मापदंड क्यों? गरिमा मेहरा दसौनी

 

देहरादून, 
उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य में उजागर हो रहे एक के बाद एक आर्थिक घोटालों को लेकर भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि LUCC घोटाले और सोशल बेनिफिट म्यूचुअल फंड लिमिटेड के घोटाले में चौंकाने वाली समानताएं हैं, फिर भी सरकार द्वारा अपनाया गया रुख पक्षपाती और भेदभावपूर्ण है।

दसौनी ने सवाल उठाया कि जब LUCC मामले की CBI जांच की संस्तुति की गई, तो सोशल बेनिफिट घोटाले को केवल EOW को क्यों सौंपा गया? क्या सत्ता पक्ष के करीबी लोगों को बचाने का प्रयास हो रहा है?

  • सोशल बेनिफिट घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के औद्योगिक सलाहकार के.एस. पंवार की पत्नी की कंपनी में निदेशक के रूप में सीधी भूमिका रही है।
  • प्रारंभिक जांच में 200 करोड़ रुपये से अधिक की मनी लॉन्ड्रिंग सामने आई है।
  • के.एस. पंवार ने मामले के सामने आते ही अपनी पत्नी से इस्तीफा दिलवा दिया, जो संदेह और भी गहरा करता है।
  • 40 से 50 हजार फर्जी एफडी-आरडी खाते खोले गए — यह साफ तौर पर एक संगठित वित्तीय अपराध है।
  • मृत व्यक्तियों और अज्ञात लोगों के नाम पर निवेश कर मनी लॉन्ड्रिंग और हवाला की संभावनाएं बलवती होती हैं।
  1. LUCC और सोशल बेनिफिट दोनों घोटालों की संयुक्त जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI से कराई जाए।
  2. के.एस. पंवार और उनकी पत्नी सहित संबंधित सभी की ED और आयकर विभाग से संपत्ति जांच कराई जाए।
  3. जांच पूरी होने तक संपत्तियों को फ्रीज किया जाए।
  4. LUCC की तर्ज पर सोशल बेनिफिट घोटाले के पीड़ित निवेशकों के लिए राहत और मुआवजा पैकेज घोषित किया जाए।

गरिमा दसौनी ने कहा कि भाजपा सरकार का रवैया यह दर्शाता है कि जहां सत्ता पक्ष के लोग संलिप्त हों, वहां जांच को कमजोर करने की नीति अपनाई जाती है। वहीं, सामान्य लोगों के मामलों में त्वरित कार्रवाई होती है।यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देना होगा।

 

Related posts

इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा घोटाले में निलंबित 20 इंस्पेक्टर एक साल बाद बहाल

prabhatchingari

राज्यपाल ने दिलाई मंत्रियों को शपथ, धामी की मौजूदगी में हुआ भव्य आयोजन

cradmin

इंडिया स्किल्स प्रतियोगिता में दिखा सकेंगे हुनर, 30 सितंबर तक करें पंजीकरण

cradmin

भक्ति के लिए पहले अहंकार का त्याग जरूरी – स्वामी रसिक महाराज

cradmin

जिला प्रशासन के सतत् प्रयास से खुली 17 नई सस्ता गल्ला राशन दुकान; 12 नई दुकानों के निकाले टेंडर

cradmin

एलिवेटेड रोड पर बड़ा हादसा, उद्घाटन से पहले सुरक्षा पर सवाल

cradmin

Leave a Comment