---Advertisement---

दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई – यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त शिकंजा

By: Naveen Joshi

On: Friday, July 25, 2025 6:11 PM

Google News
Follow Us
---Advertisement---

 

देहरादून में सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण को लेकर दून पुलिस द्वारा चलाए जा रहे व्यापक अभियान के तहत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर जिलेभर में ध्वनि एवं वायु प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विगत डेढ़ वर्षों में दून पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए निम्नलिखित कार्यवाहियां कीं:

🔹 मॉडिफाइड साइलेंसर लगे 1060 वाहनों के किए गए चालान
🔹 मल्टीटोंड/ प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने पर 1634 चालान
🔹 मानकों के विपरीत म्यूजिक सिस्टम लगाने पर 154 वाहनों के चालान
🔹 अत्यधिक धूम्र उत्सर्जन (Smoke Emission) करने पर 1183 वाहनों पर कार्यवाही
🔹 कुल 597 प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को किया गया सीज

यह अभियान दून क्षेत्र में यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन आम जनता से अपील करता है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

🚓 कृत कार्यवाही का संक्षिप्त विवरण:

श्रेणी चालान / कार्रवाई की संख्या
मॉडिफाइड साइलेंसर 1060
मल्टीटोंड/ प्रेशर हॉर्न 1634
म्यूजिक सिस्टम (अमानक) 154
अत्यधिक धूम्र उत्सर्जन 1183
सीज किए गए वाहन 597
For Feedback - feedback@example.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment