Prabhat Chingari
उत्तराखंडशिक्षा

छात्रों में गुणवत्ता और मानकीकरण की भावना विकसित करने के लिए बीआईएस की पहल…

 

देहरादून,
ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा विद्यार्थियों में गुणवत्ता, सुरक्षा और मानकीकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, हरियावाला (देहरादून) में किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय की मार्गदर्शक शिक्षिका  नर्गिस इरफान एवं प्रधानाचार्य  जगन्नाथ ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए BIS की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में Resource Person  अंजलि भट्ट ने BIS से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं और भारतीय मानकों की उपयोगिता को रेखांकित किया।

मुख्य वक्ता  प्रदीप नौटियाल ने BIS की भूमिका, ISI मार्क की अनिवार्यता तथा उत्पादों की गुणवत्ता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कल्पना, राजेश नेगी, गौतम स्वर्णकार एवं वीरेंद्र मेहरा ने भी विद्यार्थियों को मानकीकरण व गुणवत्ता से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया।

क्विज़ प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी मनवाल, द्वितीय स्थान संजना रांगड़ एवं तृतीय स्थान सोनाक्षी सिंह ने प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीदेव सुमन जयंती के अवसर पर BIS द्वारा पौधारोपण भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और अतिथियों ने सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शैक्षणिक दृष्टि से उपयोगी एवं सामाजिक-सांस्कृतिक रूप से प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

 

Related posts

नैनीताल एसजी पाइपर्स का एलिमिनेटर में पिथौरागढ़ हरिकेंस से सामना होगा

prabhatchingari

युवा महोत्सव का तीसरा दिन खेल, संस्कृति और युवा सशक्तिकरण पर केंद्रित

prabhatchingari

सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक बाजार का संगम — फ्लो ट्रेड फेयर 7 अक्टूबर से

cradmin

यूथ राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का भव्य उद्घाटन

cradmin

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत गौचर में स्थापित पंजीयन केन्द्र का पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग द्वारा किया गया औचक निरीक्षण

prabhatchingari

ड्रोन डेस्टिनेशन और एन एसआईसी ने एनएसआईसी तकनीकी सेवाएं केंद्रों पर ड्रोन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिए एम ओ यू पर हस्ताक्षर किए

prabhatchingari

Leave a Comment